औरंगाबाद । जिला मुख्यालय में इस वर्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से चित्रगुप्त पूजा महोत्सव को भव्य तथा आकर्षक रूप प्रदान किया जायेगा । यह निर्णय जिला मुख्यालय के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर की अध्यक्षता में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की आयोजित बैठक में लिया गया । बैठक में इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर सामूहिक रूप से विचार – विमर्श किया गया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । बैठक के दौरान ज्ञान , बुद्धि और कलम – दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा – अर्चना के मौके पर आगामी 11 नवंबर को आयोजित होने वाले चित्रगुप्त पूजा महोत्सव की तैयारी शीघ्र शुरू करने का भी निर्णय लिया गया । इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापना, संध्या में महाआरती एवं सामूहिक प्रीति भोज तथा अगले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कलाकारों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी । गौरतलब है कि पिछले 16 वर्षों से लगातार हर साल चित्रगुप्त पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । बैठक में अजय वर्मा, श्रीराम अम्बष्ट , अजय श्रीवास्तव , महेंद्र प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद , गणेश प्रसाद, राजेश सिन्हा , राजू रंजन सिन्हा, नीरज सिन्हा , सूर्यकांत, अभय सिन्हा , सुनील सिन्हा , अमित कुमार , संजय सिन्हा, प्रवीण सिन्हा आदि ने भाग लिया ।