Skip to content
October 20, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • September
  • 30
  • खेल
  • सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45
  • 09 तैराकों ने जीते 18 पदक, 05 स्वर्ण, 10 रजत और 03 कांस्य पदक
  • मनीष चतुर्वेदी

बाल भारती पब्लिक स्कूल, गंगाराम हॉस्पिटल मार्ग के तैराकों ने सीबीएसई नेशनल स्विमिंग मीट – बॉयज कैटेगरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 सितंबर 2026 तक भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के 09 तैराकों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कुल 18 पदक — 05 स्वर्ण, 10 रजत और 03 कांस्य पदक हासिल किए।

विद्यालय के लिए गारव्यांश शर्मा (XII-H) ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य; आर्यन लांबा (XII-A) ने 1 स्वर्ण और 5 रजत; एताश कुराकुला (XII-A) ने 1 स्वर्ण और 1 रजत; वीर भारिया (XII-H) ने 1 स्वर्ण और 1 रजत; भार्गव (XII-H) ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, जबकि रौनक शर्मा (XI-F) ने 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।

सभी पदक विजेता तैराक Elite Swimming Academy में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और उन्हें नेशनल कोच श्री सतीश सूरी तथा विद्यालय टीम कोच श्री साहिल सूरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाता है। कोचों के अनुसार, इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध तैयारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

स्कूल टीम कोच श्री साहिल सूरी ने कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर हमारे विद्यार्थियों का इस प्रकार का प्रदर्शन उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। इन खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान शानदार अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। हमें खुशी है कि वे राष्ट्रीय मंच पर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।”

कोचों ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय प्रबंधन एवं चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी, जो देशभर में बाल भारती पब्लिक स्कूलों की पैरेंट बॉडी है, के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग को भी दिया।

उन्होंने विशेष रूप से श्री निखिल चंदना, प्रेसिडेंट , चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी; श्री एल.वी. सहगल, जॉइंट सेक्रेटरी , चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी; तथा श्री दीपक दुआ, प्रिंसिपल , बाल भारती पब्लिक स्कूल, गंगाराम हॉस्पिटल मार्ग के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी तैराकों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। यह सफलता विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत
Next: स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

संबंधित कहानियां

pexels-photo-37936169-2
1 min read
  • खेल

भारतीय घुड़सवारी महासंघ पर FEI का निलंबन, 1 दिसंबर से लागू

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-21 at 13.01.54
1 min read
  • खेल

मासिक दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, 80 कुश्तियों में हुआ जोरदार मुकाबला

rashtratimesnewspaper September 21, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 20.18.16
1 min read
  • खेल

मजनूं टीला अखाड़े में मासिक इनामी दंगल का भव्य आयोजन, 70 से अधिक कुश्तियां संपन्न

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, उत्तराखंड सरकार पर कांग्रेस का हमला 202610193984555 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, उत्तराखंड सरकार पर कांग्रेस का हमला

October 20, 2026 0
सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ 202610193984221 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026 0
बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

October 19, 2026 0
वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश pexels-photo-38556235-1 4
  • दुनिया

वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश

October 19, 2026 0
मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद pexels-photo-17996297-4 5
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

October 19, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

202610193984555
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, उत्तराखंड सरकार पर कांग्रेस का हमला

rashtratimesnewspaper October 20, 2026 0
202610193984221
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
pexels-photo-38556235-1
1 min read
  • दुनिया

वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, उत्तराखंड सरकार पर कांग्रेस का हमला
  • सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
  • बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
  • वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश
  • मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.