Skip to content
November 17, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • October
  • 26
  • मनोरंजन
  • पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर की स्मृति में भव्य रामलीला, तीन घंटे में साकार हुई संपूर्ण रामकथा
  • धार्मिक
  • मनोरंजन

पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर की स्मृति में भव्य रामलीला, तीन घंटे में साकार हुई संपूर्ण रामकथा

rashtratimesnewspaper October 26, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-10-26 at 13.44.27

नई दिल्ली स्थित श्रीराम भारतीय कला केंद्र, मंडी हाउस में पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर की स्मृति में ‘युग-युग की सत्य कथा’ संपूर्ण रामलीला का मंचन किया गया। चित्र कला संगम की ओर से आयोजित इस प्रस्तुति में कलाकारों ने तीन घंटे में संपूर्ण रामकथा को साकार किया। युद्ध दृश्यों ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इस अवसर पर प्रभाकर के परिजन कलाकारों के साथ।

  • राजेश मित्तल


पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर की स्मृति में श्रीराम भारतीय कला केंद्र, मंडी हाउस में ‘युग-युग की सत्य कथा’ संपूर्ण रामलीला का भव्य मंचन किया गया। चित्र कला संगम के तत्वावधान में आयोजित इस प्रस्तुति में कलाकारों ने महज तीन घंटे में संपूर्ण रामकथा को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला के युद्ध दृश्यों में मयूरभंज छऊ और कलरिपयट्टु जैसी पारंपरिक भारतीय कलाओं का अनूठा संगम प्रमुख आकर्षण रहा। भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म की विजय को दर्शाती प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। खचाखच भरे सभागार में कलाकारों के अभिनय और प्रभावशाली मंचन ने विशेष छाप छोड़ी।

संस्था के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अशोक जैन और रवि जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और फोटोजर्नलिज्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। वर्ष 1982 में पद्मश्री से सम्मानित प्रभाकर देश के प्रतिष्ठित प्रेस फोटो जर्नलिस्ट थे। उनकी खींची लगभग 15 हजार समाचार तस्वीरें विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों के मुखपृष्ठों पर प्रकाशित हुई थीं।

रवि जैन ने कहा कि एक ही दिन में संपूर्ण रामकथा का मंचन इस रामलीला की विशिष्ट पहचान है, जिसका दिल्ली के दर्शकों को प्रतिवर्ष इंतजार रहता है। कार्यक्रम में समाजसेवी नरेश जैन, श्री धार्मिक लीला कमेटी के महासचिव धीरज धर गुप्ता और नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के अशोक मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में दौड़े 1,000 से अधिक बच्चे, KIDYWIDY मैराथन में उमड़ा उत्साह
Next: नृत्यकी सीजन 4’ में 150 से अधिक कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

संबंधित कहानियां

pexels-photo-34084909
1 min read
  • मनोरंजन

तेलुगु अभिनेता गिरि बाबू का 80 वर्ष की आयु में निधन

PULKIT CHATURVEDI November 15, 2026 0
pexels-photo-7991486
1 min read
  • मनोरंजन

इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-8818591
1 min read
  • मनोरंजन

मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा pexels-photo-36052981 1
  • राजनीति

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा

November 17, 2026 0
AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच pexels-photo-3665442 2
  • तकनीक

AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच

November 17, 2026 0
ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया pexels-photo-16862261 3
  • राष्ट्रीय

ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया

November 17, 2026 0
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार pexels-photo-534216-2 4
  • बिज़नेस

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार

November 17, 2026 0
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज pexels-photo-8693379 5
  • राष्ट्रीय

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

November 17, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-36052981
1 min read
  • राजनीति

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-3665442
1 min read
  • तकनीक

AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-16862261
1 min read
  • राष्ट्रीय

ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-534216-2
1 min read
  • बिज़नेस

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा
  • AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच
  • ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया
  • सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार
  • आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.