Skip to content
July 31, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 18
  • जनता शीला दीक्षित के समय की दिल्ली को याद कर रही : कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ‘राजू’
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनता शीला दीक्षित के समय की दिल्ली को याद कर रही : कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ‘राजू’

rashtratimesnewspaper January 18, 2025 1 min read
rajuG

दिल्ली चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन का दौर खत्म हो चुका है। कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ने शनिवार को बात करते हुए दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस सरकार के आने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता शीला दीक्षित के समय वाली दिल्ली को याद कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ने कहा, “दिल्ली में चुनाव प्रचार करने के दौरान लोगों की बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है और लोग प्यार से गले लगाकर बात कर रहे हैं। इस बार दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है। पिछले कई सालों से सरकार ने कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के अंदर माहौल बहुत ही खराब कर दिया है। गलियां टूटी है, सीवर का पानी ओवरफ्लो कर रहा है, गंदगी से लोगों का हाल बेहाल है। लोगों के घरो में गंदा पानी जा रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसको हम सुधार सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस ने पहले जो दिल्ली बनाई थी। लोग उसको वापस चाहते हैं। शीला दीक्षित के साथ हमने दिल्ली के लिए जो काम किया था, उसको याद करते हुए आज लोग दिल्ली के अंदर बदलाव चाहते हैं। जनता यहां पर मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज हैं।”

बता दें कृष्णा नगर विधानसभा सीट कभी भाजपा का गढ़ हुआ करता था लेकिन पिछले दो चुनाव से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यहां से जीत दर्ज कर रहे हैं। वहीं, पिछले कई चुनाव से कांग्रेस यहां पर जीत की कोशिश में लगी हुई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो गया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होना है। वहीं मतगणना 8 फरवरी को होगी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: कनाडा के मॉन्ट्रियल में मनाया गया संक्रांति उत्सव
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 03, नई दिल्ली, 19 से 25 जनवरी 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-07-30 at 8.23.41 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.55.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-28 at 6.13.58 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट

rashtratimesnewspaper July 31, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन WhatsApp Image 2025-07-30 at 8.23.41 PM 1

विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन

July 31, 2025
सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.55.28 PM 2

सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

July 31, 2025
असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट WhatsApp Image 2025-07-28 at 6.13.58 PM 3

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट

July 31, 2025
दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.10.50 AM 4

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित

July 31, 2025
राजस्थान: सरकारी स्कूलों के विलय से लड़कियों की शिक्षा पर संकट girl school 5

राजस्थान: सरकारी स्कूलों के विलय से लड़कियों की शिक्षा पर संकट

July 29, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-07-30 at 8.23.41 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.55.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-28 at 6.13.58 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.10.50 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित

rashtratimesnewspaper July 31, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन
  • सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट
  • दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित
  • राजस्थान: सरकारी स्कूलों के विलय से लड़कियों की शिक्षा पर संकट

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.