Skip to content
June 4, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 23
  • उत्तराखंड विधान सभा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड विधान सभा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया

rashtratimesnewspaper February 23, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-02-22 at 5.22.28 PM

जगन नेगी


पंचम विधानसभा के बजट सत्र के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने 21 फरवरी, 2025 को एक दिन में सबसे लंबा 11 घंटे 51 मिनट तक सदन की कार्यवाही का संचालन कर अपना ही पूर्व का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह उत्तराखंड विधान सभा के इतिहास में बिना एक सेकंड का ब्रेक लिए बिना अब तक की सबसे लंबी सत्र संचालन की अवधि है।

इससे पहले भी उत्तराखंड विधान सभा में लंबे सत्र चलने के कई उदाहरण मिलते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

28 फरवरी, 2024 (पंचम विधानसभा) – 11 घंटे 20 मिनट (अध्यक्ष: श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण)

15 जून, 2017 (चतुर्थ विधानसभा) – 04 घंटे 40 मिनट – अध्यक्ष: श्री प्रेमचंद अग्रवाल
06 घंटे 45 मिनिट- उपाध्यक्ष : श्री रघुनाथ सिंह चौहान

11 जून, 2002 (प्रथम विधानसभा) – 11 घंटे 11 मिनट (अध्यक्ष: श्री यशपाल आर्य) शामिल हैं।

लेकिन 21 फरवरी, 2025 को हुए इस ऐतिहासिक सत्र ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण के इस अद्वितीय नेतृत्व ने सदन में नई ऊर्जा का संचार किया। आमतौर पर, विधान सभा सत्र के दौरान माननीय सदस्य विभिन्न कारणों से सदन में आते-जाते रहते हैं, जिससे उन्हें कार्यवाही के दौरान कुछ विश्राम मिल जाता है। लेकिन इसके विपरीत, माननीय अध्यक्ष ने बिना किसी विश्राम के, एक दिन के दूसरे सत्र में निरंतर 08 घंटे 47 मिनट तक कार्यवाही का संचालन किया, जो अपने आप में एक मिसाल है।

यह भी उल्लेखनीय है कि 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक किसी भी सत्र की कार्यवाही के दौरान उन्होंने ब्रेक नहीं लिया है, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड की विधायी प्रणाली में एक नया मानक स्थापित करती है, बल्कि अन्य विधानसभाओं के लिए भी एक प्रेरणा का कार्य करती है। विधानसभा अध्यक्ष की इस कार्यशैली ने संसदीय प्रणाली को अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस ऐतिहासिक क्षण के लिए उत्तराखंड विधान सभा की समस्त कार्यपालिका और माननीय सदस्यगणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में अब  पहाड़़ी गांवों की भूमि आसानी से नहीं खरीद पाएंगे बाहरी लोग
Next: आरईसीपीडीसीएल ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं के 2 एसपीवी अर्थात बीदर ट्रांसको लिमिटेड और खावड़ा वी-बी1बी2 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-06-03 at 10.28.29 AM
1 min read
  • तकनीक
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

“हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” पर बन रही है तेलुगु बायोपिक फिल्म

rashtratimesnewspaper June 3, 2025
WhatsApp Image 2025-06-02 at 6.55.17 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

100 दिन के कार्यकाल में विफल रही भाजपा सरकार: ब्लॉक बैठक में गरजे आदेश भारद्वाज

rashtratimesnewspaper June 3, 2025
dev
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह विफल: देवेन्द्र यादव

rashtratimesnewspaper June 3, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

“हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” पर बन रही है तेलुगु बायोपिक फिल्म WhatsApp Image 2025-06-03 at 10.28.29 AM 1

“हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” पर बन रही है तेलुगु बायोपिक फिल्म

June 3, 2025
यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा WhatsApp Image 2025-06-03 at 1.22.43 AM 2

यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा

June 3, 2025
सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए पुनर्वास और देखभाल sc 3

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए पुनर्वास और देखभाल

June 3, 2025
100 दिन के कार्यकाल में विफल रही भाजपा सरकार: ब्लॉक बैठक में गरजे आदेश भारद्वाज WhatsApp Image 2025-06-02 at 6.55.17 PM 4

100 दिन के कार्यकाल में विफल रही भाजपा सरकार: ब्लॉक बैठक में गरजे आदेश भारद्वाज

June 3, 2025
दिल्ली की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह विफल: देवेन्द्र यादव dev 5

दिल्ली की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह विफल: देवेन्द्र यादव

June 3, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-06-03 at 10.28.29 AM
1 min read
  • तकनीक
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

“हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” पर बन रही है तेलुगु बायोपिक फिल्म

rashtratimesnewspaper June 3, 2025
WhatsApp Image 2025-06-03 at 1.22.43 AM
1 min read
  • Uncategorized

यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा

rashtratimesnewspaper June 3, 2025
sc
1 min read
  • Uncategorized

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए पुनर्वास और देखभाल

rashtratimesnewspaper June 3, 2025
WhatsApp Image 2025-06-02 at 6.55.17 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

100 दिन के कार्यकाल में विफल रही भाजपा सरकार: ब्लॉक बैठक में गरजे आदेश भारद्वाज

rashtratimesnewspaper June 3, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • “हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” पर बन रही है तेलुगु बायोपिक फिल्म
  • यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा
  • सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए पुनर्वास और देखभाल
  • 100 दिन के कार्यकाल में विफल रही भाजपा सरकार: ब्लॉक बैठक में गरजे आदेश भारद्वाज
  • दिल्ली की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह विफल: देवेन्द्र यादव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.