Skip to content
February 6, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 7
  • राजनीति
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सभी मदर डेयरियों पर दूध के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सभी मदर डेयरियों पर दूध के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper May 7, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-05-05 at 6.56.05 PM

भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की हितेषी है और लगातार महंगाई बढ़ाकर गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही है। – देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली कांग्रेस द्वारा दिल्ली की सभी मदर डेयरियों पर दूध के दामों में 2 रुपये बढ़ोतरी के विरोध में किए जाने वाले प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान में कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के अंतर्गत 2014 से 2025 तक खाद्य उत्पादों के साथ अन्य रोजमर्रा की जरुरतों की वस्तुआें में बेहताशा वृद्धि करके यह साबित कर दिया है कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों की हितेषी है न कि गरीब व मध्यम वर्ग की। महंगाई का आलम यह है कि घर की सबसे महत्वपूर्ण जरुरत, बच्चो के पोषण का स्रोत दूध भी गरीबों की पहुॅच से दूर होता जा रहा है और गरीब अब दाल रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ जैसी कहावतें भी गरीब के लिए बेमानी नजर आने लगी है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव डीडीए मार्केट मदर डेयरी, मिंटो रोड़ नजदीक गांधी मार्केट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शामिल विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मौके पर श्री यादव के साथ पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, पूर्व पार्षद अशोक जैन, कृष्ण मुरारी जाटव, मौहम्मद उस्मान, डा0 आर.बी. सिंह, मंजूर मलिक और संजय यादव मुख्य रुप से मौजूद थे।
मदर डेयरी बूथों पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्ले कार्ड लेकर दूध के दामों की वापसी की मांग करते हुए मदर डेयरियों पर दूध उपभोक्ताओं से बढ़े हुए दामों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
श्री यादव ने कहा कि कहा कि कांग्रेस शासन के बाद भाजपा के कार्यकाल में 2014 में दूध 48 रुपये प्रति लीटर था वह 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जो टमाटर 2014 में 6 रुपये किलो मिलता था व आज 80 रुपये तक पहुॅच गया है, मतलब टमाटर के दामों में 1233 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो कल्पना से भी परे है। इसी तरह तूर दाल जो 36 रुपये प्रतिकिलो थी वह अब 344 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 160 रुपये हो गई है। आलू 8 रुपये से 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 32 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। प्याज जो 10 रुपये प्रतिकिलो थी वह 600 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 70 रुपये प्रति किलो तक पहुॅच गई। आटा जो 2014 में 21 रुपये प्रति किलो था वह आज 98 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। सरसों का तेल 2014 में 105 रुपये प्रति लीटर था जो 81 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 2024 में 190 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि खाद्य वस्तुओं के साथ साथ रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की दरों में भी बेहताशा वृद्धि हुई है। रसोई गैस 450 रुपये से बढ़कर 850 हो गया है जिसमें 110 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पेट्रोल 68 रुपये से बढ़कर 104 रुपये और डीजल 55.48 रुपये प्रतिलीटर में लगभग 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 88.05 रुपये प्रति लीटर पहुॅच गया। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट बनी रही। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी और वेट में बेहताशा वृद्धि करके जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है क्योंकि न थाली में खाना है और न जेब में पैसा है। महंगाई की मार और बेरोजगारी की आग में जनता दो तरफा संकट में फंसी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को केवल और केवल अमीरों की चिंता है इसलिए उनको गरीब और मध्यम वर्ग के आंसू दिखाई नही देते।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मंहगाई की मार खाद्य उत्पादों व अन्य आवश्यकत वस्तुओं के साथ दवाईयों पर भी पड़ी है क्योंकि गरीब आवश्यक दवाईयां महंगी होने के कारण बीमारियों से मरने को मजबूर है। अब कैंसर, हृदय रोग, डायबिटिज, एंटी बायटिक दवाईयां भी गरीब अब खरीद नही सकता क्योंकि हाल ही में एनपीपीए ने सूचित दवाईयों के दामों में 10.7 प्रतिशत वृद्धि की अनुमति दे दी है। दवाईयों के दामों बेहताशा बढ़ोत्तरी के साथ बाजार में नकली दवाईयों का कारोबार भी गर्म है, नकली दवाईयां असली दवाईयों की पैकिंग के बार कोड के साथ खुले आम बिक रही है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: डीपीएस द्वारका के खिलाफ कैम्ब्रिज (IGCSE) पाठ्यक्रम में शिक्षा मानकों एवं भूमि आवंटन शर्तों के उल्लंघन के मामले की शिकायत दर्ज
Next: श्रीब्रजधाम आश्रम का त्रिदिवसीय 13वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-04 at 3.35.22 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने काका नगर को अपनी छठी ‘अनुपम कॉलोनी’ घोषित किया, दिल्ली की पहली यांत्रिक एवं धूल-रहित सफाई व्यवस्था वाली कॉलोनी

rashtratimesnewspaper February 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-04 at 4.40.30 PM (1)
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईआईटी पटना का जनरेटिव एआई प्रोफेशनल्स के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम कई बैचों में रहा बेहद सफल

rashtratimesnewspaper February 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-03 at 9.34.02 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम IRIS-G 2.0 का सफल आयोजन

rashtratimesnewspaper February 4, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

एनडीएमसी ने काका नगर को अपनी छठी ‘अनुपम कॉलोनी’ घोषित किया, दिल्ली की पहली यांत्रिक एवं धूल-रहित सफाई व्यवस्था वाली कॉलोनी WhatsApp Image 2026-02-04 at 3.35.22 PM 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने काका नगर को अपनी छठी ‘अनुपम कॉलोनी’ घोषित किया, दिल्ली की पहली यांत्रिक एवं धूल-रहित सफाई व्यवस्था वाली कॉलोनी

February 4, 2026 0
आईआईटी पटना का जनरेटिव एआई प्रोफेशनल्स के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम कई बैचों में रहा बेहद सफल WhatsApp Image 2026-02-04 at 4.40.30 PM (1) 2
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईआईटी पटना का जनरेटिव एआई प्रोफेशनल्स के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम कई बैचों में रहा बेहद सफल

February 4, 2026 0
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम IRIS-G 2.0 का सफल आयोजन WhatsApp Image 2026-02-03 at 9.34.02 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम IRIS-G 2.0 का सफल आयोजन

February 4, 2026 0
जन अधिकार बिल 2025 की मांग को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का जंतर-मंतर पर वडा प्रदर्शन WhatsApp Image 2026-02-03 at 9.15.30 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जन अधिकार बिल 2025 की मांग को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का जंतर-मंतर पर वडा प्रदर्शन

February 4, 2026 0
स्टॉकिफाई ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समावेशन अभियान शुरू WhatsApp Image 2026-02-02 at 2.01.35 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्टॉकिफाई ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समावेशन अभियान शुरू

February 2, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-02-04 at 3.35.22 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने काका नगर को अपनी छठी ‘अनुपम कॉलोनी’ घोषित किया, दिल्ली की पहली यांत्रिक एवं धूल-रहित सफाई व्यवस्था वाली कॉलोनी

rashtratimesnewspaper February 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-04 at 4.40.30 PM (1)
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईआईटी पटना का जनरेटिव एआई प्रोफेशनल्स के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम कई बैचों में रहा बेहद सफल

rashtratimesnewspaper February 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-03 at 9.34.02 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम IRIS-G 2.0 का सफल आयोजन

rashtratimesnewspaper February 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-03 at 9.15.30 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जन अधिकार बिल 2025 की मांग को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का जंतर-मंतर पर वडा प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 4, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • एनडीएमसी ने काका नगर को अपनी छठी ‘अनुपम कॉलोनी’ घोषित किया, दिल्ली की पहली यांत्रिक एवं धूल-रहित सफाई व्यवस्था वाली कॉलोनी
  • आईआईटी पटना का जनरेटिव एआई प्रोफेशनल्स के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम कई बैचों में रहा बेहद सफल
  • नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम IRIS-G 2.0 का सफल आयोजन
  • जन अधिकार बिल 2025 की मांग को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का जंतर-मंतर पर वडा प्रदर्शन
  • स्टॉकिफाई ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समावेशन अभियान शुरू

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.