Skip to content
August 22, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 10
  • राजनीति
  • दिल्ली कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुॅहतोड़ जबाव दे रही भारतीय सेना के साहस — पराक्रम के सम्मान में जय हिन्द यात्रा निकाली
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुॅहतोड़ जबाव दे रही भारतीय सेना के साहस — पराक्रम के सम्मान में जय हिन्द यात्रा निकाली

rashtratimesnewspaper May 10, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-05-09 at 7.54.13 PM

राष्ट्र टाइम्स

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के आव्हान पर दिल्ली के कौने-कौने से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पहुॅच कर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुॅहतोड़ जबाव दे रही भारतीय सेना के साहस और पराक्रम के सम्मान में जय हिन्द यात्रा निकाली। ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपना सर्वस्व समर्पित कर रही भारत की थल, जल और वायु सेना का मनोबल बढ़ाने और उसे मजबूत करने के लिए पूरा देश एकजुट होकर भारतीय सेना के साथ खड़ा है।

जय हिंद यात्रा को कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, संगठन महासचिव के.सी. वेनुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और पवन खेड़ा ने तिरंगा दिखाकर जंतर मंतर से यात्रा शुरु की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव सचिन पॉयलट और दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी मौजूद थे। जय हिन्द यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चेयरपरसन श्रीमती सुप्रिया श्रीनते, अ0भा0क0कमेटी महिला अध्यक्ष अल्का लांबा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब, अ0भा0क0कमेटी एससी विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया, डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, संदीप दीक्षित, डा0 उदित राज, रमेश कुमार, श्रीमती रागिनी नायक, गुरदीप सिंह सप्पल, मनीष चतरथ, रोहित चौधरी, योगानन्द शास्त्री, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, भीष्म शर्मा, हसन अहमद, सुरेन्द्र कुमार, कुंवर करण सिंह, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सेवादल अध्यक्ष सुनील कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे। जय हिन्द यात्रा में शामिल हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जय हिन्द, जय जवान जय किसान के नारे लगा रहे थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि संकट के समय दलगत राजनीति से उपर उठकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ देशहित में हर तरह की सैनिक कार्यवाही सहित सुरक्षा की दिशा में हम मन, वचन और कर्म से भारत सरकार के साथ है। पाकिस्तान के विरोध में भारत सरकार के प्रत्येक बड़े फैसले को कांग्रेस पार्टी का पूरा सहयोग और समर्थन रहेगा। भारतीय सेना के साहसी जज्बे को हम सलाम करते हैं और जय हिन्द यात्रा के तहत अपनी सेना के समर्थन में अपनी पूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति प्रकट करते है।

श्री यादव ने कहा कि जय हिन्द यात्रा के द्वारा हमारा लक्ष्य देशवासियों तक संदेश पहुॅचाने का है कि तिरंगे की रक्षा और सुरक्षा के लिए एकजुट रहने का समय है और यह भी बताना है कि भारत की संप्रभुता का प्रतीक तिरंगा ही हमारा धर्म है, जिसकी रक्षा के लिए भारत की सीमाओं पर भारतीय सेना के जवान 24 घंटे सुरक्षा के लिए तैनात खड़े देश के लिए कुर्बानी देने से भी नही डरते।

श्री यादव ने कहा कि पाकिस्तान को जबाव दे रहे भारतीय सेना अपना काम कर रही है लेकिन विभिन्न जाति, धर्म, वर्गों, क्षेत्रों के 140 करोड़ देशवासी मन और वचन के साथ उनके साथ खड़े है। यही अनेकता में एकता हमारे देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द करके साबित कर दिया है, कि हम अवसरवादी और मौकापरस्ती में विश्वास नही रखते। हमेशा देश की सेवा की है और दुख और जरुरत के समय देशवासियों के साथ खड़े रहना ही हमारा कर्तव्य है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जय हिन्द यात्रा भारतीय सेना के मनोबल को मजबूत करने निकाली गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश के सभी राज्यों सहित दिल्ली में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं जय हिन्द यात्रा निकाली। हमारी अपील है कि सीमा पर बसे गांव और शहरों के लोगों की सुरक्षा की प्राथमिकता भी सरकार की जिम्मेदारी है, सरकार इनकी सुरक्षा भी तय करे। पुंछ में जिन लोगों की जान गई हम उनके प्रति भी संवेदना प्रकट करते है और उनके परिजनों की देखभाल, घायलों का इलाज करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। हमारी मांग कि जो देश खुलेआम आतंकवादियों को पनाह देता है उसे आईएमएफ से फंडिंग नही मिलनी चाहिए, भारत सरकार इस पर कड़ा रुख अपनाकर रोक लगाए।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आरईसी का मुनाफा वित्त वर्ष 2025 में ₹15,713 करोड़ रहा, आरईसी ने प्रति शेयर ₹ 2.60 का अंतिम लाभांश अनुशंसित किया
Next: कुरुक्षेत्र से शुरू हुआ प्राकृतिक खेती का अभियान: किसानों को सशक्त बना रहे हैं नवीन जिंदल

संबंधित कहानियां

rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

हरियाली तीज महोत्सव 2026 293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-57 1
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72 2
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 20, 2026 0
सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव rajiv gndhi with vs_1 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26 4
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 19, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-57
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0
293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0
rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.