नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, कानपुर के सहयोग से दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) IRIS-G 2.0 (Innovation, Research & Intellectual Skills) का सफल आयोजन SBM कॉन्फ्रेंस हॉल, NIU में किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सिंग एवं संबद्ध विषयों से जुड़े 200 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस FDP का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण दक्षता, शोध क्षमता, नवाचार दृष्टिकोण एवं पेशेवर कौशल को सशक्त बनाना था, जिससे वे बदलते शैक्षणिक परिवेश और स्वास्थ्य क्षेत्र की समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन कर सकें।
कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. देवेश कुमार सिंह, अध्यक्ष, NIU एवं डॉ. विक्रम सिंह, कुलाधिपति, NIU ने फैकल्टी विकास को संस्थागत उत्कृष्टता की आधारशिला बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता पर बल दिया।
प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज, कुलपति, NIU ने अपने प्रेरक संबोधन में शिक्षकों के लिए नवाचार, अनुसंधान और क्षमता निर्माण को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सतत अधिगम (Lifelongअतिथि ने प्रतिभागियों को सतत अधिगम (Lifelong Learning) एवं शोध-आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. (डॉ.) दीपक सेठी, निदेशक, स्कूल ऑफ नर्सिंग रहे। FDP के सफल संचालन में सुश्री मनी सक्सेना, प्रो. विनीत रामावत, सैयद सदाब अली, डॉ. आरती एवं सुश्री यूरी वर्मा का विशेष योगदान रहा।
दोनों दिनों के दौरान विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक शिक्षण विधियों, शोध नैतिकता, अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन रणनीतियों एवं पेशेवर कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक बताया।
यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, फैकल्टी सशक्तिकरण एवं निरंतर शैक्षणिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।