- अवतार सिंह
दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा हिंदी निबंध, सुलेख, टिप्पणी-प्रारूपण, आशुलिपि एवं हिंदी टाइप (मौखिक/लिखित) प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह का आयोजन मुख्य सभागार, दिल्ली सचिवालय में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, पूर्वी जिला के ड्रेसर अवतार सिंह को टिप्पणी एवं प्रारूपण (वर्ग–घ) में राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
पुरस्कार स्वरूप उन्हें ₹2000 की नगद राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक शील्ड तथा प्रशासनिक शब्दावली पुस्तक प्रदान की गई। यह पुरस्कार नागेंद्र एस. (जॉइंट सेक्रेटरी), लेखराज (एडिशनल सेक्रेटरी) तथा अजय सिंह (डिप्टी सेक्रेटरी) द्वारा अपने करकमलों से प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ड्रेसर अवतार सिंह की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।