भारतीय सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक वेशभूषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘जितिका कैलेंडर मॉडल्स 2026’ का भव्य लॉन्च किया गया। यह कैलेंडर देशभर में—मुंबई, दिल्ली, असम, कोलकाता, गुजरात, मथुरा, दार्जिलिंग के साथ-साथ नेपाल तक वितरित किया जा रहा है।
इस विशेष कैलेंडर के माध्यम से गोरखाली पारंपरिक वेशभूषा, असम की पारंपरिक पोशाक, भारतीय सांस्कृतिक परिधान और आभूषणों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। इसकी शूटिंग दिल्ली के 15 विभिन्न प्रमुख स्थानों पर की गई, जो इसकी विविधता और भव्यता को और भी आकर्षक बनाती है।

कैलेंडर में कई प्रतिष्ठित हस्तियों को फीचर किया गया है, जिनमें असम की शीर्ष मॉडल जितिका देवी, प्रसिद्ध व्यक्तित्व डॉ. सुनील पराशर, अभिनेता एवं निर्माता अमित आर. अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस अवसर पर डॉ. सुनील पराशर ने कहा कि, “यह कैलेंडर युवा मॉडल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और विरासत को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी है। जितिका देवी ने जिस तरह भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक कैलेंडर के माध्यम से प्रस्तुत किया है, वह वास्तव में सराहनीय है।”
यह कैलेंडर न केवल फैशन और मॉडलिंग जगत को नई दिशा देता है, बल्कि भारतीय संस्कृति की समृद्धता को भी देश-विदेश में पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है।