Skip to content
April 2, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • April
  • 2
  • राजनीति
  • एक राष्ट्र, एक काउंसलिंग’ की मांग तेज, मेडिकल प्रवेश प्रणाली पर उठे सवाल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एक राष्ट्र, एक काउंसलिंग’ की मांग तेज, मेडिकल प्रवेश प्रणाली पर उठे सवाल

rashtratimesnewspaper April 2, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-04-01 at 8.58.33 PM
  • योगश भट्ट

मेडिकल प्रवेश प्रणाली में सुधार को लेकर ‘सेव मेरिट सोसाइटी’ ने ‘एक राष्ट्र, एक काउंसलिंग’ लागू करने की जोरदार मांग उठाई है। राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने वर्तमान एनईईटी आधारित प्रवेश प्रक्रिया को बिखरी, महंगी और जटिल बताते हुए कई गंभीर खामियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

सोसाइटी के अध्यक्ष वी.ए.आर.के. प्रसाद ने कहा कि 2011-12 में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एनईईटी को एकल परीक्षा के रूप में लागू किया गया था, लेकिन काउंसलिंग और फीस में एकरूपता न होने से पारदर्शिता अधूरी रह गई है। वर्तमान व्यवस्था में छात्रों को अलग-अलग राज्यों और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के माध्यम से कई बार आवेदन करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग शेड्यूल में टकराव के कारण छात्र एक सीट छोड़कर दूसरी जगह चले जाते हैं, जिससे हजारों सीटें खाली रह जाती हैं। यह स्थिति छात्रों के मानसिक तनाव के साथ-साथ राष्ट्रीय संसाधनों की भी बड़ी हानि है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फीस असमानता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उदाहरण देते हुए बताया गया कि आंध्र प्रदेश में कुछ सीटों की वार्षिक फीस 15 हजार रुपये है, जबकि तेलंगाना में वही सीट 60 हजार रुपये तक में मिल रही है। डीम्ड विश्वविद्यालयों पर मनमानी फीस वसूली और पारदर्शिता की कमी के आरोप भी लगाए गए।

सोसाइटी ने खुलासा किया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 7000 से अधिक पीजी मेडिकल सीटें अब भी खाली हैं। इसे गंभीर बताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पात्रता में ‘शून्य पर्सेंटाइल’ तक छूट देने और कम शुल्क पर सीधे प्रवेश की अनुमति देने की मांग की गई, ताकि देश में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके।

संगठन ने केंद्र सरकार से ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू करने, पूरे देश के लिए एकीकृत काउंसलिंग पोर्टल बनाने और निजी व डीम्ड विश्वविद्यालयों की फीस पर नियंत्रण लगाने की मांग की। सोसाइटी का कहना है कि ‘वन नेशन, वन एनईईटी’ का उद्देश्य केवल परीक्षा तक सीमित न रहकर प्रवेश प्रक्रिया में भी समानता सुनिश्चित करना होना चाहिए।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: केशव प्रसाद मौर्य व शिवराज सिंह चौहान की उच्च स्तरीय बैठक
Next: बैंक ऑफ बड़ौदाकी दरियागंज में नई शाखा का उद्घाटन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-04-01 at 11.11.01 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बैंक ऑफ बड़ौदाकी दरियागंज में नई शाखा का उद्घाटन

rashtratimesnewspaper April 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-01 at 8.48.19 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: केशव प्रसाद मौर्य व शिवराज सिंह चौहान की उच्च स्तरीय बैठक

rashtratimesnewspaper April 2, 2026 0
smt. sheila dixit
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित की 88वीं जयंती

rashtratimesnewspaper March 31, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

दिल्ली में श्री रामकृष्ण इंटरनेशनल ट्रस्ट को मिला नया नेतृत्व, अधिवक्ता अखिल मित्तल बने प्रदेश अध्यक्ष WhatsApp Image 2026-04-01 at 9.59.00 PM (1) 1
  • धार्मिक

दिल्ली में श्री रामकृष्ण इंटरनेशनल ट्रस्ट को मिला नया नेतृत्व, अधिवक्ता अखिल मित्तल बने प्रदेश अध्यक्ष

April 2, 2026 0
डीयू एलुमना ने पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में महिला वर्ग का खिताब जीता WhatsApp Image 2026-04-01 at 11.26.22 PM (1) 2
  • खेल

डीयू एलुमना ने पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में महिला वर्ग का खिताब जीता

April 2, 2026 0
बैंक ऑफ बड़ौदाकी दरियागंज में नई शाखा का उद्घाटन WhatsApp Image 2026-04-01 at 11.11.01 PM 3
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बैंक ऑफ बड़ौदाकी दरियागंज में नई शाखा का उद्घाटन

April 2, 2026 0
एक राष्ट्र, एक काउंसलिंग’ की मांग तेज, मेडिकल प्रवेश प्रणाली पर उठे सवाल WhatsApp Image 2026-04-01 at 8.58.33 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एक राष्ट्र, एक काउंसलिंग’ की मांग तेज, मेडिकल प्रवेश प्रणाली पर उठे सवाल

April 2, 2026 0
ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: केशव प्रसाद मौर्य व शिवराज सिंह चौहान की उच्च स्तरीय बैठक WhatsApp Image 2026-04-01 at 8.48.19 PM (1) 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: केशव प्रसाद मौर्य व शिवराज सिंह चौहान की उच्च स्तरीय बैठक

April 2, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-04-01 at 9.59.00 PM (1)
1 min read
  • धार्मिक

दिल्ली में श्री रामकृष्ण इंटरनेशनल ट्रस्ट को मिला नया नेतृत्व, अधिवक्ता अखिल मित्तल बने प्रदेश अध्यक्ष

rashtratimesnewspaper April 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-01 at 11.26.22 PM (1)
1 min read
  • खेल

डीयू एलुमना ने पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में महिला वर्ग का खिताब जीता

rashtratimesnewspaper April 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-01 at 11.11.01 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बैंक ऑफ बड़ौदाकी दरियागंज में नई शाखा का उद्घाटन

rashtratimesnewspaper April 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-01 at 8.58.33 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एक राष्ट्र, एक काउंसलिंग’ की मांग तेज, मेडिकल प्रवेश प्रणाली पर उठे सवाल

rashtratimesnewspaper April 2, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • दिल्ली में श्री रामकृष्ण इंटरनेशनल ट्रस्ट को मिला नया नेतृत्व, अधिवक्ता अखिल मित्तल बने प्रदेश अध्यक्ष
  • डीयू एलुमना ने पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में महिला वर्ग का खिताब जीता
  • बैंक ऑफ बड़ौदाकी दरियागंज में नई शाखा का उद्घाटन
  • एक राष्ट्र, एक काउंसलिंग’ की मांग तेज, मेडिकल प्रवेश प्रणाली पर उठे सवाल
  • ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: केशव प्रसाद मौर्य व शिवराज सिंह चौहान की उच्च स्तरीय बैठक

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.