दिल्ली। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बाबरपुर जिले की एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं पूर्व सांसद आर.सी. खूंटियां, जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन, लक्ष्मण रावत, पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया, विपिन शर्मा, भीष्म शर्मा, अब्दुल रहमान, हाजी इशराक, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, सुखवीर सिंह, निगम पार्षद हाजी जरीफ, पूर्व पार्षद चौधरी अजीत सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेशवती चौहान सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव साझा किए और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंगत राम सिंघल ने कहा,
“कांग्रेस का संगठन हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम हर कार्यकर्ता को जोड़ते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बना रहे हैं। जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठा पाएंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकेंगे।”

वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना है, जिससे आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को उठा सके।
बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।