कान्स (फ्रांस)। विश्व के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित फिल्म समारोह कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भारतीय प्रतिभा मनीका विश्वकर्मा ने अपनी शानदार उपस्थिति से ग्लैमर और फैशन की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई। उनकी मनमोहक एंट्री ने न केवल फैशन प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया और फैशन विशेषज्ञों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई।


मनीका विश्वकर्मा ने सिल्वर एम्बेलिशमेंट से सजे बेहद खूबसूरत ब्लैक कूट्योर गाउन में रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनकी शानदार ड्रेस, बेहतरीन स्टाइलिंग और आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व ने उन्हें शाम का सबसे आकर्षक चेहरा बना दिया। गाउन की बारीक कारीगरी, चमकदार डिटेलिंग और रॉयल लुक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

लक्ज़री वॉच, सटल मेकअप और ग्रेसफुल अंदाज के साथ मनीका ने आधुनिक भारतीय नारी की शालीनता, आत्मविश्वास और वैश्विक सोच का बेहतरीन परिचय दिया। उनका लुक पारंपरिक भारतीय गरिमा और आधुनिक अंतरराष्ट्रीय फैशन का अद्भुत संगम नजर आया।
फैशन समीक्षकों के अनुसार, मनीका विश्वकर्मा का यह रेड कार्पेट अपीयरेंस कान्स के सबसे यादगार फैशन मोमेंट्स में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और दुनियाभर के फैशन प्रेमी उनके स्टाइल की सराहना कर रहे हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में मनीका विश्वकर्मा की यह प्रभावशाली मौजूदगी उनके वैश्विक फैशन सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई है। उन्होंने न केवल भारतीय फैशन की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि स्वयं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक उभरते हुए ग्लोबल स्टाइल आइकन के रूप में भी स्थापित किया है।