राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा द्वारा संगठन में विश्वास जताते हुए श्री गुरदीप सिंह साहनी को दिल्ली से ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन नेतृत्व का हृदय से आभार जताया है।
श्री साहनी ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा जताया गया विश्वास उन्हें और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने राहुल प्रियंका गांधी सेना के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग, विश्वास और अथक परिश्रम से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। श्री साहनी ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के उद्देश्यों, कांग्रेस की विचारधारा तथा जनहित के मुद्दों को पूरे देश में मजबूती से उठाने के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन की मजबूती और समाज की सेवा के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
अंत में उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगे।