Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 8
  • राजनीति
  • पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-07 at 15.54.17 (1)

हरिद्वार, 7 जून। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान “हर महीने प्रथम रविवार, दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम” के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं युग पुरुष पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों एवं शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हरिद्वार जिले में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क, जटवाड़ा पुल (ज्वालापुर), वटवृक्ष सुनहरा, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ भगवानपुर, लक्सर, रुड़की, बहादराबाद तथा हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क, जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर में संपन्न हुआ, जहां प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मदन लाल एवं संगठन के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा तथा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारों तथा स्थानीय नागरिकों ने पुष्पांजलि समर्पित की।

समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि देश के 23 राज्यों में मातृशक्ति मंच एवं युवा मंच के गठन से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने भारत को विश्वगुरु बनाने की आधारशिला रखी और उनके योगदान को देखते हुए समिति ने भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न प्रदान करने की मांग की है।

राष्ट्रपति सम्मानित हरित ऋषि विजय पाल सिंह बघेल ने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के वास्तविक अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय रहा है।

नायब तहसीलदार मदन लाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महान परिवारों की सेवा करना गौरव का विषय है। वहीं चेतना पथ मासिक पत्रिका के संपादक अरुण कुमार पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को संगठित करने का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करेगा।

कार्यक्रम में सुरेश चंद्र सुयाल, अर्जुन सिंह राणा, अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलोत, कैलाश चंद्र वैष्णव, प्रमेश चौधरी, जोगिंद्र तनेजा, वेद प्रकाश आर्य, अरुण कुमार पाठक, विजय पाल सिंह बघेल, वीरेन्द्र गहलोत, शिवेंद्र गहलोत, नरेंद्र कुमार वर्मा, रमेश चंद गुप्ता, हरगोविंद तिवारी, बिजेंद्र सिंह तथा अमित कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2024 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-07 at 15.48.57
1 min read
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2024 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 21.00.15
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

देवेंद्र यादव के दो वर्ष पूर्ण, दिल्ली कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-08 at 09.21.30
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

“देश की संपत्तियां बिक रही हैं या विकास का नया मॉडल?” वायरल पोस्ट से गरमाई राजनीति

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग WhatsApp Image 2026-06-07 at 15.54.17 (1) 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

June 8, 2026 0
बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2024 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता WhatsApp Image 2026-06-07 at 15.48.57 2
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2024 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता

June 8, 2026 0
श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 13 से 20 जून तक शकरपुर में WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.04.57 3
  • धार्मिक

श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 13 से 20 जून तक शकरपुर में

June 8, 2026 0
नई सोच नई जागृति (रजि.) द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.10.13 (1) 4
  • स्वास्थ्य

नई सोच नई जागृति (रजि.) द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन

June 8, 2026 0
देवेंद्र यादव के दो वर्ष पूर्ण, दिल्ली कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज WhatsApp Image 2026-06-07 at 21.00.15 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

देवेंद्र यादव के दो वर्ष पूर्ण, दिल्ली कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज

June 8, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-06-07 at 15.54.17 (1)
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 15.48.57
1 min read
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2024 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.04.57
1 min read
  • धार्मिक

श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 13 से 20 जून तक शकरपुर में

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.10.13 (1)
1 min read
  • स्वास्थ्य

नई सोच नई जागृति (रजि.) द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग
  • बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2024 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता
  • श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 13 से 20 जून तक शकरपुर में
  • नई सोच नई जागृति (रजि.) द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन
  • देवेंद्र यादव के दो वर्ष पूर्ण, दिल्ली कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.