मेरठ। सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय मुकुट मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 13 एवं 14 जून को मेरठ में एक विशेष कार्यक्रम “ज्योतिष एवं समाधान” का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं के लिए मोटिवेशनल एवं करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने भविष्य की दिशा तय करने में सहायता मिल सके।
ट्रस्ट के संस्थापक श्री विपिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ज्योतिषीय परामर्श एवं जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।
यह कार्यक्रम मुकुट महल होटल, बैंक्वेट रेस्टोरेंट एवं पूल पार्टी, दिल्ली रोड, मेरठ शहर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजन में ट्रस्ट के चेयरमैन प्रशांत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। ट्रस्ट ने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।