विश्व मानव कल्याण ट्रस्ट एवं मुंबई ग्लोबल के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिम विहार स्थित मैपल गोल्ड, रेडिसन ब्लू में आयोजित “स्वर्णिम भारत गौरव सम्मान-2026” एवं मुंबई ग्लोबल फैशन शो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फिल्म, मीडिया, फैशन, समाजसेवा और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह के दौरान देशभर से आए प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए स्वर्णिम भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता एवं मॉडल राज चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान कलाकारों और समाजसेवियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर तुषार वर्मा, शिवानी जलोटा एवं अमित वर्मा को भी उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं पेशेवर योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानित हस्तियों का अभिनंदन किया। सम्मान प्राप्त करने वालों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नई प्रेरणा एवं ऊर्जा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सुदेश बेरी, उद्योगपति एवं समाजसेवी हंसराज रेलहन, अभिनेता जितेंद्र सिंह (साबू), प्रसिद्ध अभिनेता उत्तर कुमार, टीवी अभिनेता एवं सेलिब्रिटी एंकर गिरीश थपर तथा भवानी जी महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी अतिथियों ने मंच से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

विश्व मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी जी महाराज ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में कला, संस्कृति, मीडिया और समाजसेवा की महत्वपूर्ण भूमिका है और ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को नई पहचान प्रदान करते हैं।
शो डायरेक्टर राजकुमार तिवारी, ग्रुप एडिटर, मुंबई ग्लोबल न्यूज़पेपर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं आयोजक कंचन चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता रहेगा।
समारोह में आयोजित फैशन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण के संदेश के साथ हुआ।