नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी प्रशासन एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य सरदार गुरदीप सिंह सप्पल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी समिति एवं घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सिख समाज में खुशी की लहर है।

पीपुल वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल ह्यूमन राइट्स विभाग के सचिव सरदार गुरदीप सिंह साहनी ने सरदार गुरदीप सिंह सप्पल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कांग्रेस संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरदार सप्पल लंबे समय से सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और सिख समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।
गुरदीप सिंह साहनी ने कहा कि सरदार गुरदीप सिंह सप्पल सिख समाज की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाने वाले जननेता हैं। समाज के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई में उनकी भूमिका हमेशा प्रेरणादायक रही है। उनका संकल्प है कि सिख समाज सहित किसी भी वर्ग के साथ अन्याय होने पर उसकी आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाया जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से भाईचारे, समानता, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से जुड़ा रहा है तथा पार्टी ने हर दौर में सिख समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। सरदार गुरदीप सिंह सप्पल की नियुक्ति इसी सोच को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

गुरदीप सिंह साहनी ने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार सप्पल के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी तथा पहाड़ की जनता और सिख समाज की आवाज़ को और अधिक प्रभावी मंच मिलेगा।
उन्होंने सरदार गुरदीप सिंह सप्पल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी संगठन को सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सिख समाज के लोगों ने भी सरदार गुरदीप सिंह सप्पल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।