नौतनवां विधानसभा अंतर्गत बेलवां से रनियांपुर तक *11 किलोमीटर लम्बी सरयू नहर* का निर्माण किया जा रहा है।
इस नहर निर्माण के कारण किसानों को फसल के अनुरूप, पर्याप्त मात्रा में सिचाई के लिए पानी उपलब्ध होगी। वर्षों से पानी न मिलने के कारण, बंजर पड़ी भूमि को सिंचित किया जा सकता है।
नहर निर्माण के सन्दर्भ में बात करते हुए,
स्थानीय किसान शैलेन्द्र चौधरी, मुन्ना पटेल, कमलेश पटेल, शैलेन्द्र पाठक, सलाउद्दीन,बलीराम ने बताया कि, *इस नहर निर्माण का सपना पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी जी ने यहां के किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए देखा था।*
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि, यदि यहां पर नहर का निर्माण हो जाये तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
पर अमरमणि जी के जेल जाने के बाद से किसी ने नहर बनवाने की दिशा में कोई बात नही की।
पिछले दो वर्षों से स्थानीय *विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने, इस नहर को बनवाने का काम शुरू करवाया है।*
सरयू नहर बनने से इस क्षेत्र के विकास में चार चांद लग गया है।
क्योंकि, इस नहर के किनारे रोड भी बन रहा है। जिसके कारण *हमारे यहां के जमीन की क़ीमत बढ़ गई है।*
इसके अलावा हम सभी किसानों को जिनका जमीन नहर में पड़ रहा था। *विधायक जी के प्रयास के कारण सम्मानजनक मुआवजा भी प्राप्त हुआ है।*
विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने हर जगह हमारी हक की लड़ाई लड़ी है। उनके कार्यों को देखते हुए, हम सभी किसानों ने एक बार फिर से अपने विधायक अमनमणि त्रिपाठी को जिताने का मन बना लिया है।
ताकि,*किसान मजदूरों की आवाज अमरमणि त्रिपाठी जी के सपनों का नौतनवां विधानसभा* बन सके।