स्वतंत्रता सेनानी लाला राम चरण अग्रवाल को श्रद्धांजलि

199 Views
दिल्ली के प्रथम उप महापौर और महान स्वतंत्रता सेनानी लाला राम चरण अग्रवाल को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उत्तरी दिल्ली के महापौर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, निगम में कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल ,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने भी लाला जी को पुष्प अर्पित किए
बता दें कि लाला रामचरण अग्रवाल स्वाधीनता के समय के बड़े नेताओं में से एक थे और वह महान देश भक्तों में जानें जाते हैं। स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनका समस्त जीवन लोक कल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा है।