प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस

0

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रियंका के ब्राइडल शॉवर की सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रियंका व्हाइट अॉफ शोल्डर ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहना था जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। ब्राइडल शॉवर के दौरान प्रियंका काफी सिंपल और स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही थीं।लेकिन उनके इस सिंपल लुक की कीमत जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस दौरान प्रियंका ने जो मारचेसा ड्रेस पहनी थी उनकी कीमत 5995 डॉलर यानि 4,39,583 रुपए बताई जा रही है। प्रियंका की इस ड्रेस की सोशल मीडिया पर काफी तारीफें की जी रही है। इसके साथ ही बात करें उनके फुटवीयर्स की तो इस ड्रेस सपोर्ट करने के लिए प्रियंका ने न्यूड किटन हील्स पहनी हुई थी। इस रेड सोल हील्स की कीमत 725 डॉलर यानि 53,160 रुपए बताई जा रही हैं। प्रियंका इन आउटफिट्स में बेहद स्टनिंग दिखाई दे रही थी। आपको बता दें कि प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया था। इस सेलिब्रेशन में प्रियंका के दोस्त और हॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की थी। खबरे हैं कि निक और प्रियंका इसी साल दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी कर सकते हैं। वहीं ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *