तैमूर के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने लिखा स्पेशल पोस्ट

0

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को दो साल के हो गए हैं। तैमूर अपना जन्मदिन सैफ और करीना के साथ साउथ अ‍फ्रीका के केपटाउन में एंजॉय कर रहे हैं। तैमूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी मौसी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल तस्वीर शेयर की हैं जिसमें तैमूर, समायरा कपूर और कियान राज कपूर नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ करिश्मा ने लिखा, हम सबकी जान नन्हे तैमूर को दूसरे बर्थडे की बधाई। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी पहले ही शुरू हो गया था। सैफ-करीना ने मुंबई में तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें बहुत से स्टार किड्स शामिल हुए थे। छोटी सी उम्र में ही तैमूर का स्टारडम किसी स्टार से कम नहीं है। अपने बेटे के बर्थडे को एडवेंचर्स बनाने के लिए करीना-सैफ ने साउथ अफ्रीका को चुना है। तैमूर के बर्थडे पर उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें बीच पर तैमूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सैफ ने बताया था कि केप टाउन में पहले वह करीना के साथ किसी ऐड की शूटिंग करेंगे और उसके बाद हॉर्स राइडिंग और तैमूर के बर्थडे को इंजॉय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *