Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 3
  • Uncategorized
  • यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा
  • Uncategorized

यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा

rashtratimesnewspaper June 3, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-06-03 at 1.22.43 AM

राजीव कृष्ण, आईपीएस (1991 बैच) उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किए गए.
राजीव कृष्ण यूपी कैडर के एक शानदार आईपीएस अधिकारी हैं. अभी वे यूपी पुलिस के डीजी विजिलेंस और भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं. राजीव कृष्ण की चर्चा आगरा में वर्ष 2004 में बतौर एसएसपी तैनाती को लेकर खूब होती है. आगरा एसएसपी के तौर पर उन्होंने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था. बीहड़ में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ राजीव कृष्ण ने प्रभावी कार्रवाई की थी |

एडीजी आगरा से ही पिछले साल वो डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात किए गए थे. उन्हें हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है.

एडीजी रहते हुए उन्होंने आपरेशन पहचान एप के माध्यम से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया. महिला बीट, एंटी रोमियो स्क्वाड की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का सिस्टम को भी इस साफ्टवेयर में रखा ई-मालखाने से मुकदमों का ऑनलाइन रिकॉर्ड तक उनके अलग सोच का परिणाम रही है साइबर अपराध के क्षेत्र में भी राजीव कृष्ण ने बड़ा अभियान चलाया. उनके स्तर पर पुलिस को प्रशिक्षित करने से लेकर लोगों को भी जागरूकता का अभियान चलाया गया |

आईपीएस राजीव कृष्ण यूपी की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं. उनका जन्म 20 जून 1969 को हुआ था |

उन्होंने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए यूपीएससी की ओर से 1991 में उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की आईपीएस के रूप में उनका सेलेक्शन हुआ. 1993 में आईपीएस कंफर्मेशन के बाद उनका सीनियर स्केल में प्रमोशन 10 अक्टूबर 1995 को हुआ. सेलेक्शन ग्रेड में 9 अगस्त 2005 को उनका प्रमोशन हुआ. 7 अगस्त 2007 को वे डीआईजी पोस्ट पर प्रमोट किए गए और 9 नवंबर 2010 को आईजी के रूप में उनका प्रमोशन हुआ।.

राजीव कृष्ण एक जनवरी 2016 को एडीजी बनाए गए थे.इसके बाद एक फरवरी को उन्हें डीजी पोस्ट पर प्रमोट किया गया था |

सीएम योगी ने अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. इससे पहले भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक कराकर झंडा गाड़े थे |
यूपी पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले से निपटते हुए नए सिरे से स्वच्छ माहौल में परीक्षा का आयोजन और चयन की प्रक्रिया को पूरा कराना बड़ी चुनौती थी जिसे राजीव कृष्ण ने बिना किसी बाधा के पार किया |

नए डीजीपी साहब को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए पुनर्वास और देखभाल
Next: “हेलमेट मैन ऑफ इंडिया” पर बन रही है तेलुगु बायोपिक फिल्म

संबंधित कहानियां

336329-4891c212-aae3-48b7-b8fc-5f78cc7c5ab3-1538
1 min read
  • Uncategorized

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

PULKIT CHATURVEDI September 7, 2026 0
1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-3980
1 min read
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0
331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4106
1 min read
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला WhatsApp Image 2026-10-27 at 14.05.00 1
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला

October 28, 2026 0
वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को WhatsApp Image 2026-10-27 at 17.46.58 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को

October 28, 2026 0
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण WhatsApp Image 2026-10-27 at 18.10.25 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण

October 28, 2026 0
बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों से हस्तक्षेप की अपील WhatsApp Image 2026-10-28 at 00.27.11 (1) 4
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों से हस्तक्षेप की अपील

October 28, 2026 0
सुरों के अमर साधक पंडित राजन मिश्र जी की 75वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-10-28 at 10.48.13 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सुरों के अमर साधक पंडित राजन मिश्र जी की 75वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

October 28, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-10-27 at 14.05.00
1 min read
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-27 at 17.46.58
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-27 at 18.10.25 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-28 at 00.27.11 (1)
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों से हस्तक्षेप की अपील

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला
  • वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को
  • प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण
  • बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों से हस्तक्षेप की अपील
  • सुरों के अमर साधक पंडित राजन मिश्र जी की 75वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.