Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • September
  • 7
  • Uncategorized
  • नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण
  • Uncategorized

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

PULKIT CHATURVEDI September 7, 2026 1 min read
336329-4891c212-aae3-48b7-b8fc-5f78cc7c5ab3-1538

नई दिल्ली। नेपाल-तिब्बत सीमा पर हुई भीषण त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में ईस्ट एंड क्लब द्वारा एक भावपूर्ण भजन संध्या एवं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महादेव की स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और लापता श्रद्धालुओं के सकुशल मिलने की प्रार्थना की।

सभा में देश-विदेश से प्राप्त संदेशों के माध्यम से त्रासदी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने इसे हाल के वर्षों की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को नेपाल की त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान मानसरोवर तीर्थ यात्रा पर गए भारत, नेपाल और चीन सहित विभिन्न देशों के एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में ईशा फाउंडेशन के लगभग 80 विदेशी महिला-पुरुष तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

यमुनापार स्थित ईस्ट एंड क्लब में आयोजित भजन संध्या में दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी के कलाकारों—17 वर्षीय गायिका दृष्टि, प्रसिद्ध गायक सिम्मी और सतीश—ने भगवान शिव को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। दृष्टि द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्रुति ओझा ने किया।

इस अवसर पर बनारस-मीरपुर घराने के प्रख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित भोलेनाथ मिश्र, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रो. राजकुमार भाटिया, क्लब अध्यक्ष ललित मोहन बंसल (अमेरिका) तथा वरिष्ठ पत्रकार हेमंत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संदेशों में त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी, पत्रकार दिलबर गोठी, प्रख्यात कवि शिव कुमार बिलग्रामी, एडवोकेट कपिल त्यागी, डॉ. प्रवीण वाधवा, एडवोकेट मनीष ओझा, जी.के. बंसल, सूचित सिंगल, राजित चड्ढा सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

About Author

PULKIT CHATURVEDI

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026
Next: प्रधानमंत्री मोदी की नशा विरोधी अपील का स्वागत, ‘नो नशा नेशन’ अभियान को मिलेगा नया बल: योगी सूरी

संबंधित कहानियां

1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-3980
1 min read
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0
331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4106
1 min read
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0
293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई pexels-photo-4622108-1 1
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

October 18, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026 logo-180 2
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

October 17, 2026 0
कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण pexels-photo-29000309 3
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

October 17, 2026 0
संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक pexels-photo-8722689 4
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

October 17, 2026 0
Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा pexels-photo-4604607-1 5
  • तकनीक

Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

October 17, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 18, 2026 0
logo-180
1 min read
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 17, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-8722689
1 min read
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026
  • कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण
  • संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक
  • Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.