दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को हेरिटेज रत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया

0

संतनगर बुराड़ी के बड्स पैराडाइज स्कूल में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एस एन दुबे अध्यक्ष हेरिटेज इंडिया परिवार द्वारा संचालित सामाजिक संस्था हेरिटेज इंडिया परिवार ने क्षेत्र व समाज के लिए उत्कर्ष कार्य करने वाले लोगो के सम्मान के लिए पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को हेरिटेज रत्न अवार्ड 2023 से और करावल नगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज को समाज उत्थान शिरोमणि 2023 सम्मानित किया गया। साथ ही बुजुर्ग शिरोमणि अवार्ड की श्रेणी में विजय नारायण तिवारी हरदेव यादव डॉक्टर राणा डॉक्टर वी आर चौधरी रविंद्र त्यागी सुजीत सिंह संजय वर्मा नसीरुद्दीन मंसूरी हरी पंडित पी एस रावत व लीलाधर शर्मा व कालीचरण पवार को, श्रवण कुमार शिरोमणि अवार्ड की श्रेणी में संजय भारद्वाज सुमित शर्मा आदित्य भारद्वाज मनोज कुमार सुशील कुमार प्रमोद कुमार रमेश सिंह को और युवा रत्न फिर सम्मानित किया गया शिक्षा शिरोमणि अवार्ड से राजेश दुबे को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में अरविंदर सिंह लवली और आदेश भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की और सभी विजेताओं को अपने हाथो से अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए अरविंदर सिंह लवली और आदेश भारद्वाज ने कहा कि हेरिटेज इंडिया परिवार की तरह ही अन्य सामाजिक संस्थाओं और उनसे जुड़े लोगो को भी आगे आकर समाज कल्याण के कार्यों को एक नई ऊंचाई प्रदान करनी चाहिए ताकि हम भविष्य के श्रवण कुमार तैयार कर सकें। समाज कल्याण के लिए कार्य करने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती, अगर ऐसा होता तो आज यहां बुजुर्ग शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित अनेकों बुजुर्ग उपिस्थित नही होते। उन्होंने एस एन दुबे के जोश और जज्बे उनकी संस्था हेरिटेज इंडिया परिवार की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से एक दशक से भी ज्यादा समय से 108 बुजुर्गो को गोद लेकर उनको वित्तीय, स्वास्थ्य और मानसिक संरक्षण देने का कार्य हेरिटेज इंडिया परिवार कर रहा है उसके लिए हेरिटेज इंडिया परिवार बधाई का पात्र है। और हम उम्मीद करते हैं कि इनसे प्रेरणा लेकर समाज के और बहुत से लोग आगे आकर देश और समाज के लिए एक नई नजीर पेश करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभाविंत होते रहें।

इस मौके पर हेरिटेज इंडिया परिवार के उपाध्यक्ष मैडम केन बृजपाल सिंह सुरेंदर कोच कांग्रेस प्रत्याशी लोकेन्द्र चौधरी परवीन भड़ाना नरेन्द्र चौधरी इन्द्र शर्मा सुजीत सिंह चंदन चौबे हरदेव यादव अमित डेडा एडवोकेट विरेंदर गिल एडवोकेट संजीत कुमार एडवोकेट ओमकार एस एन शुक्ला सतीश बिरलान व अन्य प्रतिष्ठ लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com