सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल गांधी ने नेहरू को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

0

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी , पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60वीं पुण्यतिथि पर नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती गांधी और खड़गे ने सोमवार सुबह पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा अपने कुशल नेतृत्व और सशक्त निर्णय से आधुनिक भारत की नींव रखने वाले पंडित नेहरू को शत्त-शत्त नमन।
खड़गे के कहा आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी, स्वतंत्र भारत के प्रथम पीएम एवं हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित नेहरू के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। हिन्द के जवाहर को पुण्यतिथि पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।
देश उन्नत, प्रगति और एकता के लिए नेहरू को उदधृत कर उन्होंने कहा पंडित नेहरू जी ने कहा था, देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। ये हम अलग अलग धर्म पर चलें, अलग-अलग प्रदेश में रहें, अलग भाषा बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए। सब लोगों को उन्नति में बराबर का मौका मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।
श्री गांधी ने कहा आधुनिक भारत के शिल्पकार, प्रथम पीएम पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन-स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com