Skip to content
February 3, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 7
  • राजनीति
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव : 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव : 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

rashtratimesnewspaper January 7, 2025 1 min read
202501073295549

राष्ट्र टाइम्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। दिल्ली में पांच फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा आठ फरवरी को होगी।

ईसीआई राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसके अलावा, पुरुष मतदाता की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख है और युवा मतदाता की संख्या 25.89 लाख हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

वहीं, चुनाव की तारीखों की ऐलान करने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोग खुलकर अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं। खासकर देश के युवा खुलकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं, जो हमें बीते लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सभी युवा चुनावी प्रक्रियाओं में हिस्सा लेकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव निष्पक्ष हो। हम चुनाव में हर प्रकार की गतिविधियों की विशेष जांच करेंगे, जैसा कि बीते चुनाव में किया था।

उन्होंने आगे कहा कि वोटर लिस्ट में गलत एंट्री के आरोपों को सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। यहां तक कहा गया है कि यह ईवीएम इलेक्शन है। वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायत की गई। यहां तक की धीमी मतगणना के आरोप भी लगाए गए। लिहाजा हम इन सभी सवालों के जवाब देंगे, क्योंकि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हम पारदर्शिता के सिद्धांत पर विश्वास रखते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम को लेकर हैक करने के आरोपों में कोई दम नहीं है। कोर्ट ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि ईवीएम से किसी भी प्रकार की छेड़खानी नहीं हो सकती है। लेकिन, ईवीएम पर शक जताकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया, जो कि एक लोकतांत्रिक देश में शोभनीय व्यवहार नहीं है। चुनाव के सात आठ दिन पहले ही ईवीएम सील हो जाती है। उसे तैयार कर लिया जाता है। ईवीएम में अवैध वोट की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। ईवीएम से चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है, जिस पर किसी भी प्रकार का सवाल नहीं उठाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। इसमें किसी भी प्रकार का वायरस नहीं आ सकता है। चुनाव में पारदर्शिता की हमारी प्राथमिकता है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा: अगला PM चुने जाने तक कुर्सी पर बने रहेंगे
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 02, नई दिल्ली, 12 से 18 जनवरी 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-02 at 2.01.35 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्टॉकिफाई ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समावेशन अभियान शुरू

rashtratimesnewspaper February 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-02 at 1.21.55 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ग्राम गोराड़िया में श्री गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई

rashtratimesnewspaper February 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 9.07.02 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई यातनाएँ अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं : जितेन्द्र रघुवंशी

rashtratimesnewspaper February 2, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

स्टॉकिफाई ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समावेशन अभियान शुरू WhatsApp Image 2026-02-02 at 2.01.35 PM 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्टॉकिफाई ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समावेशन अभियान शुरू

February 2, 2026 0
ग्राम गोराड़िया में श्री गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई WhatsApp Image 2026-02-02 at 1.21.55 PM (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ग्राम गोराड़िया में श्री गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई

February 2, 2026 0
सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई यातनाएँ अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं : जितेन्द्र रघुवंशी WhatsApp Image 2026-02-01 at 9.07.02 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई यातनाएँ अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं : जितेन्द्र रघुवंशी

February 2, 2026 0
विराट हिन्दू महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्र चेतना और सनातन जागरण का दिया सशक्त संदेश WhatsApp Image 2026-02-01 at 8.27.01 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्र चेतना और सनातन जागरण का दिया सशक्त संदेश

February 2, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 05, नई दिल्ली, 01 से 07 फरवरी 2026 logo 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 05, नई दिल्ली, 01 से 07 फरवरी 2026

January 31, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-02-02 at 2.01.35 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्टॉकिफाई ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समावेशन अभियान शुरू

rashtratimesnewspaper February 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-02 at 1.21.55 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ग्राम गोराड़िया में श्री गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई

rashtratimesnewspaper February 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 9.07.02 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई यातनाएँ अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं : जितेन्द्र रघुवंशी

rashtratimesnewspaper February 2, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 8.27.01 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्र चेतना और सनातन जागरण का दिया सशक्त संदेश

rashtratimesnewspaper February 2, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • स्टॉकिफाई ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय समावेशन अभियान शुरू
  • ग्राम गोराड़िया में श्री गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई
  • सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई यातनाएँ अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं : जितेन्द्र रघुवंशी
  • विराट हिन्दू महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्र चेतना और सनातन जागरण का दिया सशक्त संदेश
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 05, नई दिल्ली, 01 से 07 फरवरी 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.