Skip to content
October 28, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 21
  • राजनीति
  • चाँदनी चौक में बदलाव का माहौल कांग्रेस के पक्ष में खड़े हो रहे हैं लोग
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चाँदनी चौक में बदलाव का माहौल कांग्रेस के पक्ष में खड़े हो रहे हैं लोग

rashtratimesnewspaper January 21, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-01-20 at 6.39.19 PM

वर्तमान आप विधायक को लेकर लोगों में ख़ासी नाराज़गी

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के मुदित अग्रवाल लोगों को दे रहे समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा

चाँदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी युवा एवं प्रतिभाशाली नेता मुदित अग्रवाल को जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों के मिल रहे व्यापक जन समर्थन और जीत के भरोसे से इस बार चाँदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में बदलाव का माहौल में नज़र आ रहा है जिसके चलते इस सीट पर कांग्रेस विजयश्री की ओर बढ़ रही है।
मुदित अग्रवाल ने चाँदनी चौक के नौघरा स्थित चुनाव कार्यालय “ जिसका उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने किया” में क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ मीटिंग कर चुनाव को लेकर उनकी राय जानी व क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की।इसके अलावा मुदित अग्रवाल ने इलाक़े में घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर चुनाव में वोट देने की अपील की । लोगों ने वर्तमान “आप” विधायक के प्रति नाराज़गी जताई और मुदित अग्रवाल को समर्थन दे जीत का भरोसा दिया ।
इस दौरान मुदित अग्रवाल के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्र की जनता सहित जगमोहन गोटेवाला, प्रकाश बैराठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अशोक कुमार, अशोक त्यागी, सोमदत्त शर्मा, मुरारी लाल वशिष्ठ, राहुल वशिष्ठ, राजेश शर्मा बबला, राजे पांडे , रमेश बिंदलेश, राजेश मारवाह, विजय शर्मा भोला , गौरव जैन , अजीत पोद्दार , अभिषेक शर्मा , धीरज कौशिक आदि मुख्य रूप से शामिल थे |
मुदित अग्रवाल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दिल्ली की जो बदहाली और बर्बादी केन्द्र की भाजपा सरकार और अरविन्द केजरीवाल ने की है उसके खिलाफ 5 फरवरी को चाँदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की जनता अपना मत व्यक्त करेगी। दिल्ली की जनता बेरोजगारी से निजात, महंगाई से राहत, गंदे पानी से छुटकारा, टूटी सड़कों, गंदगी, कूड़े के ढ़ेरों से निजात दिलाने के लिए, दिल्ली में बदलाव लाने के लिए वोट डालेगी।
उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने 2014 से अब तक जनता से जो वादे किए उनमें से एक भी पूरा नही किया। जेजे कलस्टर, अनाधिकृत कालोनियां, पुनर्वास कालोनियों के लोग आज भी पीने के पानी को तरस रहे और जो पानी मिल रहा है वो गंदा आता है, झुग्गी झोंपड़ी की महिलाओं को दूर दूर से पानी लाना पड़ता है। टूटी और गढडों वाली सड़कों में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है ध्वस्त शिक्षा मॉडल, ध्वस्त स्वास्थ्य मॉडल के चलते अस्पतालों में डाक्टर नही, मशीनों को अभाव, दवाईयां नही है, मौहल्ला क्लीनिक खुले ही नही, खतरनाक प्रदूषण के चलते सांसों का संकट है, प्रदूषण के कारण लोग बीमार है लेकिन अस्पतालों में पर्याप्त इलाज की व्यवस्था भी नहीं है ।उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार, कुशासन ,मनमानी और तानाशाही के बाद दिल्ली में कांग्रेस बेहतर विकल्प है। लोगों में कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास, भरोसे और कांग्रेस के 15 वर्षों के अनुभव को देखते हुए जनता कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाना चाहती है |
मुदित अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग और समर्थन के साथ दिल्ली में सरकार बनाने के बाद अपनी गारंटियों को पूरा करेगी। प्यारी दीदी योजना के अंतर्गत कांग्रेस हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देगी,
जीवन रक्षा योजना के तहत हर नागरिक को स्वास्थ्य बीमा के तहत 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगे और युवा उड़ान योजना के तहत कांग्रेस सरकार बनाने के बाद शिक्षित युवा बेरोजगार के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाकर उन्हें दिल्ली की कम्पनियों, औद्योगिक यूनिटों व अन्य क्षेत्रों में पहली नौकरी पक्की करके अप्रैंटिसशिप के तहत एक वर्ष तक 8500 रुपये देंगे।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, विधवाओं की बंद पेंशन को जारी करने के आदेश करेंगे। बंद पड़े राशन कार्डों को बनाने की पहल होगी, हर गरीब को सरकार राशन देगी। साफ पीने का पानी हर घर को देंगे।
मुदित अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के लोग भी वोट मांगने आऐंगे। मैं आपसे अनुरोध करता कि आप उनसे यह जरूर पूछें कि हम आपको वोट क्यों दें? जब हम आपसे किसी कागज पर मोहर लगावने गए तो हमें अनदेखा क्यों किया गया, क्या राशन कार्ड बनवाऐ, गंदगी साफ कराई और बेहिसाब महंगाई और रिकॉर्ड बेरोजगारी के लिए कौन जिम्मेदार हैं ? ये कुछ सवाल है, जो आम आदमी पार्टी और भाजपा के लोगों से जरुर पूछें।
उन्होंने कहा कि इलाक़े में साफ पानी, मुफ्त बिजली, बेहतर इलाज, स्वस्थ अस्पताल, गंदगी से मुक्ति, प्रदूषण से राहत, विश्व स्तरीय विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की मदद करना कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी । भाजपा के लोगों से जरुर पूछें।
उन्होंने कहा कि इलाक़े में साफ पानी, मुफ्त बिजली, बेहतर इलाज, स्वस्थ अस्पताल, गंदगी से मुक्ति, प्रदूषण से राहत, विश्व स्तरीय विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की मदद करना कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी ।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस को कमजोर करके भाजपा से नहीं लड़ा जा सकता- अजय माकन
Next: श्री साई ट्रस्ट ने गर्म कपड़े गरीब और जरूरतमंद लोगों में वितरित किए

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-10-27 at 02.01.02 (1)
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. कपिल चोपड़ा को ‘ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

rashtratimesnewspaper October 27, 2026 0
pexels-photo-19883686
1 min read
  • राजनीति

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

PULKIT CHATURVEDI October 26, 2026 0
pexels-photo-39358051-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट

PULKIT CHATURVEDI October 26, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

डॉ. कपिल चोपड़ा को ‘ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ से किया गया सम्मानित WhatsApp Image 2026-10-27 at 02.01.02 (1) 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. कपिल चोपड़ा को ‘ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

October 27, 2026 0
बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार 1793030392973-445236 2
  • बिज़नेस

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

October 27, 2026 0
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने ट्रोलिंग पर दी शिकायत pexels-photo-16229745 3
  • मनोरंजन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने ट्रोलिंग पर दी शिकायत

October 26, 2026 0
ह्युंडई बेयॉन लॉन्च: कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये pexels-photo-31501638 4
  • बिज़नेस

ह्युंडई बेयॉन लॉन्च: कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये

October 26, 2026 0
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब pexels-photo-19883686 5
  • राजनीति

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

October 26, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-10-27 at 02.01.02 (1)
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. कपिल चोपड़ा को ‘ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

rashtratimesnewspaper October 27, 2026 0
1793030392973-445236
1 min read
  • बिज़नेस

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

PULKIT CHATURVEDI October 27, 2026 0
pexels-photo-16229745
1 min read
  • मनोरंजन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने ट्रोलिंग पर दी शिकायत

PULKIT CHATURVEDI October 26, 2026 0
pexels-photo-31501638
1 min read
  • बिज़नेस

ह्युंडई बेयॉन लॉन्च: कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये

PULKIT CHATURVEDI October 26, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • डॉ. कपिल चोपड़ा को ‘ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ से किया गया सम्मानित
  • बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार
  • रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने ट्रोलिंग पर दी शिकायत
  • ह्युंडई बेयॉन लॉन्च: कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
  • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.