Skip to content
November 29, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 28
  • राजनीति
  • दिल्ली में आयोजित भारत पर्व में मध्य प्रदेश का दिखेगा अनोखा रंग
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में आयोजित भारत पर्व में मध्य प्रदेश का दिखेगा अनोखा रंग

rashtratimesnewspaper January 28, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-01-27 at 11.30.45 AM

मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को करेगा प्रस्तुत

नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व में मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रस्तुत करने जा रहा है। यह आयोजन 26 से 31 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के प्रमुख सचिव और मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा, “भारत पर्व हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव है और मध्य प्रदेश का इस आयोजन में प्रमुख भागीदार होना गर्व की बात है। हमारे मंडप के माध्यम से, हम राज्य की विरासत, संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को गहराई से अनुभव कराने का प्रयास करेंगे।”

इस कार्यक्रम के जरिये मध्य प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि व कारीगरों की अद्वितीय प्रतिभा को प्रदर्शित किया जायेगा, साथ ही महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर और सांची स्तूप जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी। यहाँ मध्य प्रदेश के जीआई-टैग वाले उत्पादों और एक जिले के एक उत्पाद (ODOP) की झलक भी दिखेगी। मध्य प्रदेश का हस्तशिल्प और हथकरघा स्टॉल राज्य की कारीगरी और कला की झलक पेश करेगा। गोंड पेंटिंग्स, जरदोजी और चंदेरी-महेश्वरी साड़ी सहित अन्य पारंपरिक कलाकृतियां प्रदर्शन और बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

साथ ही भोजन प्रेमियों के लिए मंडप में पोहा-जलेबी, ग्वालियर की बेड़ई पूरी, मुरैना की गजक, इंदौरी कचौरी जैसे पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे। 30 जनवरी को गराड़ू चाट और खोपरा पेटीस जैसे व्यंजनों की लाइव किचन प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। भारत पर्व 2025 में मध्य प्रदेश की आध्यात्मिकता, संस्कृति और कला का समृद्ध संगम प्रस्तुत करेगा, जो दर्शकों को राज्य की विविधता और विशिष्टता का अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल पर परेड द्वारा तिरंगा झंडा को दी गई सलामी
Next: कस्तूरबा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त को जीत का भरोसा

संबंधित कहानियां

pexels-photo-9432498
1 min read
  • राजनीति

परिसीमन विधेयक: स्टालिन अपने रुख पर कायम, राहुल की अपील नामंजूर

PULKIT CHATURVEDI November 29, 2026 0
pexels-photo-13156204
1 min read
  • राष्ट्रीय

CAG ऑडिट रिपोर्ट: 2025-26 में 249 पर हस्ताक्षर, ₹4,251 करोड़ वसूली

PULKIT CHATURVEDI November 29, 2026 0
pexels-photo-97065
1 min read
  • राष्ट्रीय

IMD मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में मध्यम कोहरा, चेन्नई में हल्की बारिश

PULKIT CHATURVEDI November 29, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ध्रुव जुरेल ने खेली 88 रन की पारी, बोले- SENA में खेलना बचपन का सपना pexels-photo-31131696 1
  • खेल

ध्रुव जुरेल ने खेली 88 रन की पारी, बोले- SENA में खेलना बचपन का सपना

November 29, 2026 0
व्यायाम सर्वे: 39 देशों में भारत पहले स्थान पर, चीन दूसरे पर pexels-photo-4148937 2
  • स्वास्थ्य

व्यायाम सर्वे: 39 देशों में भारत पहले स्थान पर, चीन दूसरे पर

November 29, 2026 0
परिसीमन विधेयक: स्टालिन अपने रुख पर कायम, राहुल की अपील नामंजूर pexels-photo-9432498 3
  • राजनीति

परिसीमन विधेयक: स्टालिन अपने रुख पर कायम, राहुल की अपील नामंजूर

November 29, 2026 0
सऊदी अरब में पाकिस्तानी सैनिक तैनात, सेना ने बताई रक्षा प्रतिबद्धता pexels-photo-19343572 4
  • दुनिया

सऊदी अरब में पाकिस्तानी सैनिक तैनात, सेना ने बताई रक्षा प्रतिबद्धता

November 29, 2026 0
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: चौथा ड्रॉ, गुकेश बोले- खेल ठोस और सटीक pexels-photo-4800923 5
  • खेल

विश्व शतरंज चैंपियनशिप: चौथा ड्रॉ, गुकेश बोले- खेल ठोस और सटीक

November 29, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-31131696
1 min read
  • खेल

ध्रुव जुरेल ने खेली 88 रन की पारी, बोले- SENA में खेलना बचपन का सपना

PULKIT CHATURVEDI November 29, 2026 0
pexels-photo-4148937
1 min read
  • स्वास्थ्य

व्यायाम सर्वे: 39 देशों में भारत पहले स्थान पर, चीन दूसरे पर

PULKIT CHATURVEDI November 29, 2026 0
pexels-photo-9432498
1 min read
  • राजनीति

परिसीमन विधेयक: स्टालिन अपने रुख पर कायम, राहुल की अपील नामंजूर

PULKIT CHATURVEDI November 29, 2026 0
pexels-photo-19343572
1 min read
  • दुनिया

सऊदी अरब में पाकिस्तानी सैनिक तैनात, सेना ने बताई रक्षा प्रतिबद्धता

PULKIT CHATURVEDI November 29, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ध्रुव जुरेल ने खेली 88 रन की पारी, बोले- SENA में खेलना बचपन का सपना
  • व्यायाम सर्वे: 39 देशों में भारत पहले स्थान पर, चीन दूसरे पर
  • परिसीमन विधेयक: स्टालिन अपने रुख पर कायम, राहुल की अपील नामंजूर
  • सऊदी अरब में पाकिस्तानी सैनिक तैनात, सेना ने बताई रक्षा प्रतिबद्धता
  • विश्व शतरंज चैंपियनशिप: चौथा ड्रॉ, गुकेश बोले- खेल ठोस और सटीक

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.