Skip to content
June 20, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 29
  • राजनीति
  • संदीप दीक्षित के प्रचार में उतरे राहुल गांधी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संदीप दीक्षित के प्रचार में उतरे राहुल गांधी

rashtratimesnewspaper January 29, 2025 1 min read
rahul-gandhi_large_1716_8

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को संदीप दीक्षित के लिए प्रचार किया, जो 5 फरवरी के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारियों से भी बातचीत की, जिन्होंने उन्हें बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और दिल्ली की आप सरकार की नीतियों के कारण हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं।
इसको लेकर राहुल ने एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि मंदिर जाकर दर्शन किया। दर्शन के बाद पास की बस्ती में NDMC कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार और आप की दिल्ली सरकार की प्राइवेटाइजेशन और कॉन्ट्रैक्ट जॉब की नीति के कारण हज़ारों लोग बेरोज़गार हैं और हज़ारों को उचित वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं – प्राइवेटाइजेशन और कॉन्ट्रैक्ट जॉब ग़रीबों और बहुजनों के हक़ छीनने के हथियार हैं। हम सबसे पहले इन्हें नियंत्रित करेंगे।
नयी दिल्ली क्षेत्र से दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से प्रवेश वर्मा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेता ने गोल मार्केट में स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे – कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कस्तूरबा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त को जीत का भरोसा
Next: एलजी और दिल्ली पुलिस को संदीप दीक्षित ने लिखा पत्र, केजरीवाल-आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.50.19
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 23.37.49
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आकाशवाणी दिल्ली की स्वर-परीक्षा में विपुल छाबड़ा को ‘बी हाई’ ग्रेड

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 11.49.05
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जेएनयू की आत्मा: ज्ञान, सेवा और संघर्ष की बड़ी जीत

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 25, नई दिल्ली, 21 से 27 जून 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 25, नई दिल्ली, 21 से 27 जून 2026

June 20, 2026 0
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित 166833-156bd680-1d9f-4346-9f55-f647ddf098a8-381 2

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित

June 20, 2026 0
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित 166833-156bd680-1d9f-4346-9f55-f647ddf098a8-9 3

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित

June 20, 2026 0
भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.55.58 4
  • तकनीक
  • बिज़नेस

भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप

June 19, 2026 0
जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.50.19 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं

June 19, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 25, नई दिल्ली, 21 से 27 जून 2026

rashtratimesnewspaper June 20, 2026 0
166833-156bd680-1d9f-4346-9f55-f647ddf098a8-381
1 min read

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित

PULKIT CHATURVEDI June 20, 2026 0
166833-156bd680-1d9f-4346-9f55-f647ddf098a8-9
1 min read

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित

PULKIT CHATURVEDI June 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.55.58
1 min read
  • तकनीक
  • बिज़नेस

भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप

rashtratimesnewspaper June 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 25, नई दिल्ली, 21 से 27 जून 2026
  • गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित
  • गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरु का लंगर आयोजित
  • भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप
  • जन-जन के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.