Skip to content
April 22, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 30
  • राजनीति
  • राहुल गांधी का आरोप, देश में पीएम मोदी और आरएसएस ने नफरत फैलाई, ‘आप’ पर कसा तंज
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी का आरोप, देश में पीएम मोदी और आरएसएस ने नफरत फैलाई, ‘आप’ पर कसा तंज

rashtratimesnewspaper January 30, 2025 1 min read
202501293313427

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के बवाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पीने के साफ पानी की समस्या है। लोगों को गंदा पानी मिलता है। यहां लोगों को महंगा पानी खरीदना पड़ता है। मीडिया इन समस्याओं को नहीं दिखाता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज और बात हिंदुस्तान का मीडिया उठाता ही नहीं है। किसानों-मजदूरों की बात, बेरोजगारी और महंगाई ये चीजें टीवी पर नहीं दिखती हैं।

राहुल गांधी ने जनता से कहा कि आपको मीडिया में 24 घंटे पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा और नफरत की बातें देखने मिलेंगी। देश में पीएम मोदी और आरएसएस ने नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी वे जाते हैं एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। एक जात को दूसरी जात से लड़ाते हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा देते हैं। ध्यान भटकाते हैं और आपका धन अरबपतियों को पकड़ा देते हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 20-25 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले पब्लिक सेक्टर हुआ करता था, गरीब लोगों के लिए जगह थी। लोगों को रोजगार मिलता था। सभी पब्लिक सेक्टर यूनिट को बंद कर दिया गया। सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट कर दिया। सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी को प्राइवेट कर दिया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के साथ उन्होंने छोटे और मीडियम दुकानदारों को खत्म कर दिया। आज देश में युवाओं को रोजगार मिल नहीं सकता। नरेंद्र मोदी और केजरीवाल की सरकार में आपको रोजगार नहीं मिल सकता है। आप कॉलेज की डिग्री लेने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। सर्टिफिकेट मिल जाता है लेकिन नौकरी नहीं मिलती है।

केजरीवाल बिलकुल पीएम नरेंद्र मोदी की तरह काम करते हैं। जैसे पीएम मोदी झूठे बयान देते हैं, हर जगह झूठ बोलते हैं, केजरीवाल भी वैसा ही करते हैं। केजरीवाल ने 5 साल पहले कहा था कि मैं यमुना में स्नान करूंगा। यमुना जी का पानी पिऊंगा। लेकिन आज तक उन्होंने यमुना का पानी नहीं पिया। आप सभी को गंदा पानी पीना पड़ता है, लेकिन केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं, साफ पानी पीते हैं और झूठे बयान देते हैं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: पिछले 10 साल से कालकाजी विधानसभा क्षेत्र उपेक्षा का शिकार : अलका लांबा
Next: दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये; 300 यूनिट बिजली फ्री

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-04-22 at 12.05.48
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पंडित राजन मिश्रा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: स्मृति में संगीतमय संध्या

rashtratimesnewspaper April 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-20 at 19.12.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा का भव्य स्वागत, जन्मदिन समारोह ने बढ़ाया उत्साह

rashtratimesnewspaper April 21, 2026 0
sanjana ram pix
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कोलकाता की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संजना राम का दिल्ली में भव्य सम्मान

rashtratimesnewspaper April 21, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्री निजानंद आश्रम, श्री कृष्ण प्रणामी धाम, राजनगर एक्सटेंशन में भक्तों द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न WhatsApp Image 2026-04-21 at 21.35.54 1
  • धार्मिक

श्री निजानंद आश्रम, श्री कृष्ण प्रणामी धाम, राजनगर एक्सटेंशन में भक्तों द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न

April 22, 2026 0
पंडित राजन मिश्रा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: स्मृति में संगीतमय संध्या WhatsApp Image 2026-04-22 at 12.05.48 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पंडित राजन मिश्रा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: स्मृति में संगीतमय संध्या

April 22, 2026 0
ड्यूराक्राफ्ट ने भारत में स्मार्ट और टिकाऊ निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग को दिया नया समाधान WhatsApp Image 2026-04-22 at 12.22.53 3
  • बिज़नेस

ड्यूराक्राफ्ट ने भारत में स्मार्ट और टिकाऊ निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग को दिया नया समाधान

April 22, 2026 0
सैनी एन्क्लेव पार्क में डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा का भव्य स्वागत, जन्मदिन समारोह ने बढ़ाया उत्साह WhatsApp Image 2026-04-20 at 19.12.50 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा का भव्य स्वागत, जन्मदिन समारोह ने बढ़ाया उत्साह

April 21, 2026 0
कोलकाता की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संजना राम का दिल्ली में भव्य सम्मान sanjana ram pix 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कोलकाता की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संजना राम का दिल्ली में भव्य सम्मान

April 21, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-04-21 at 21.35.54
1 min read
  • धार्मिक

श्री निजानंद आश्रम, श्री कृष्ण प्रणामी धाम, राजनगर एक्सटेंशन में भक्तों द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न

rashtratimesnewspaper April 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-22 at 12.05.48
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पंडित राजन मिश्रा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: स्मृति में संगीतमय संध्या

rashtratimesnewspaper April 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-22 at 12.22.53
1 min read
  • बिज़नेस

ड्यूराक्राफ्ट ने भारत में स्मार्ट और टिकाऊ निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग को दिया नया समाधान

rashtratimesnewspaper April 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-20 at 19.12.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सैनी एन्क्लेव पार्क में डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा का भव्य स्वागत, जन्मदिन समारोह ने बढ़ाया उत्साह

rashtratimesnewspaper April 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्री निजानंद आश्रम, श्री कृष्ण प्रणामी धाम, राजनगर एक्सटेंशन में भक्तों द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न
  • पंडित राजन मिश्रा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: स्मृति में संगीतमय संध्या
  • ड्यूराक्राफ्ट ने भारत में स्मार्ट और टिकाऊ निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग को दिया नया समाधान
  • सैनी एन्क्लेव पार्क में डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा का भव्य स्वागत, जन्मदिन समारोह ने बढ़ाया उत्साह
  • कोलकाता की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संजना राम का दिल्ली में भव्य सम्मान

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.