Skip to content
February 15, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 14
  • Uncategorized
  • कमलजीत वीर जी, हसदे, वसदे रवो
  • Uncategorized

कमलजीत वीर जी, हसदे, वसदे रवो

rashtratimesnewspaper February 14, 2025 1 min read
kamalji_1

जन्मदिन पर विशेष

विवेक शुक्ला


कभी-कभी सोचता हूं कि अगर कमलजीत सिंह मेरे और मेरे जैसे मीडिया की दुनिया के अनगिनत साथियों के जीवन में ना आते तो हम कहां होते। वे संकट मोचक हैं। हर संकट में दोस्तों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं। रात को दो बजे भी उन्हें फोन करेंगे तो वे फौरन जवाब देंगे। हम मीडिया वालों के साथ एक बड़ी दिक्कत यह है कि हम अपने आसपास रहने वाले फरिश्तों के अलावा सबकी बात करते हैं, उन पर लिखते हैं। आज कमलजीत वीर जी पर उनकी साल गिरह पर लिख कर मैं अपने को खुश किस्मत मान रहा हूं।

वे असाधारण मनुष्य हैं। हर हाल में सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा उन्हीं से मिलती है मुझे। वीर जी का सारा जीवन संघर्ष से सफलता की बुलंदियों को छूने का रहा है। उन्होंने टाइम्स आफ इंडिया- नवभारत टाइम्स में एक लेबर के रूप में काम करना शुरू किया था। उसके बाद वहां करीब साढ़े चार दशकों तक नौकरी की। अपने को एक बेहतरीन फोटो जर्नलिस्ट के रूप में स्थापित किया। आपने वीर जी की नवभारत टाइम्स, सांध्य टाइम्स और Times of India में दर्जनों बार फोटो को देखा होगा। उन्होंने टाइम्स ग्रुप के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में सामान्य लेबर के रूप में नौकरी शुरू की थी। उसके बाद ड्राइवर बने, प्रूफ रीडर की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला और फिर फोटोग्राफर बन गए। उन्होंने सांप्रदायिक दंगों से लेकर कई बड़ी अहम घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया। यह सब करते हुए उन्होंने बीए और फिर एमए भी कर ली। कुछ समय टाइम्स आफ इंडिया, मुंबई में भी रहे। मुंबई में भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।

मुझे वीर के साथ दिल्ली- एनसीआर में कार में घूमते हुए रश्क होता है। उन्हें हरेक सड़क, मोहल्ले और गली की जानकारी है। जीपीएस गलत हो सकता है,पर वीर जी नहीं। वे यहां के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं। उन्हीं की तरह कांग्रेस के गुजरे जमाने के नेता रमेश दत्ता भी थे। उन्हें भी यहां के सड़कों और रास्तों की गजब की समझ थी। वीर जी ने रिपोर्टिंग के दौरान तबीयत से नापा है इस शहर की सड़कों को।

वीर जी की कोशिशों से कम से कम दो दर्जन पत्रकारों को दिल्ली-एनसीआर में अपने घर नसीब हुए। उन्होंने दोस्तों को आड़े वक्त में पैसा दिया ताकि वे अपने घर का ख्वाब पूरा कर लें। वीर जी ने घर दिलवाने से पहले साथियों को रेंट पर घर दिलवाए या अपने घर में रहने को एक या दो कमरे दे दिए। वीर जी के कद्रदानों में दिलीप पड़गांवकर, एस.पी. सिंह, विष्णु खरे जैसे एडिटर भी रहे हैं।

वीरजी के परम मित्र थे दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री अशोक वालिया। वालिया जी को वीर जी ने सलाह दी कि राजधानी में इस तरह के फ्लाई ओवर बने जिनमें बीच में भी यू टर्न की गुंजाइश हो। इससे ट्रैफिक का फ्लो बेहतर हो जाएगा। वालिया जी को यह सलाह पसंद आई। फिर जब तक वालियाजी दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री रहे उस दौरान जो भी फ्लाई ओवर बने उनमें बीच में भी यू टर्न दे दिये गये। उनकी सलाह पर सबसे पहले मोती बाग और कश्मीरी गेट के फ्लाईओवर पर यू टर्न बने।

वीरजी टाइम्स ग्रुप की नौकरी के बाद भी पहल की तरह से एक्टिव हैं। वे एक बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। महीना खत्म होने से पहले ही अपने मुलाजिमों को सैलरी दे देते हैं। उनके मुलाजिम उन पर जान निसार करते हैं। वड्डे वीर जी नू जन्म दिन की लख – लख मुबारकां। खैर होवे। कमलजीत जी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: यूकेनेशनन्यूज के संपादक वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी को वैश्विक पत्रकारिता महोत्सव/कॉन्क्लेव में सम्मानित किया
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 07, नई दिल्ली, 16 से 22 फरवरी 2025

संबंधित कहानियां

1 min read
  • Uncategorized

Do you think “Vote Chori” allegations by Opposition parties are real?

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2025 0
WhatsApp Image 2025-06-03 at 1.22.43 AM
1 min read
  • Uncategorized

यूपी के नए डीजीपी के नाम की हुई घोषणा

rashtratimesnewspaper June 3, 2025 0
sc
1 min read
  • Uncategorized

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए पुनर्वास और देखभाल

rashtratimesnewspaper June 3, 2025 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026

February 14, 2026 0
भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश WhatsApp Image 2026-02-12 at 9.01.01 PM 2
  • बिज़नेस

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

February 13, 2026 0
कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM 3
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

February 13, 2026 0
व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

February 12, 2026 0
शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.51 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

February 12, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-12 at 9.01.01 PM
1 min read
  • बिज़नेस

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026
  • भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश
  • कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन
  • व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल
  • शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.