Skip to content
November 14, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • February
  • 25
  • राजनीति
  • कमजोर वर्गों के अरमानों का मजाक उड़ाता है सबका साथ, सबका विकास का नारा: खरगे
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कमजोर वर्गों के अरमानों का मजाक उड़ाता है सबका साथ, सबका विकास का नारा: खरगे

rashtratimesnewspaper February 25, 2025 1 min read
mallikarjun-kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लाभार्थियों की संख्या में कथित गिरावट को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि सबका साथ, सबका विकास का नारा कमज़ोर वर्गों के अरमानों का मज़ाक उड़ाता है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक चार्ट साझा किया जिसमें उल्लेख है कि एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक बच्चों के लिए छात्रवृत्ति के लाभार्थियों में भारी गिरावट आई है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक पोस्ट में कहा, नरेन्द्र मोदी जी, देश के एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं की छात्रवृत्तियों को आपकी सरकार ने हथियाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि ये शर्मनाक सरकारी आँकड़े बताते हैं कि सभी वज़ीफों में मोदी सरकार ने लाभार्थियों की संख्या में भारी कटौती तो की है, साथ ही औसतन साल-दर-साल 25 प्रतिशत फंड भी कम ख़र्च किया है।

खरगे ने सवाल किया कि जब तक देश के कमज़ोर वर्ग के छात्रों को अवसर नहीं मिलेगा, उनके हुनर को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, तब तक हम अपने देश के युवाओं के लिए नौकरियां कैसे बढ़ा पाएंगे? उन्होंने आरोप लगाया, आपका ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा, रोज़ाना कमज़ोर वर्गों के अरमानों का मज़ाक उड़ाता है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आजम खान को बड़ी राहत, बेटा अब्दुल्ला 17 महीने बाद जेल से रिहा
Next: आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, दिलीप जयसवाल का इस्तीफा

संबंधित कहानियां

pexels-photo-21958121
1 min read
  • राष्ट्रीय

केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-29528961
1 min read
  • राष्ट्रीय

वंदे भारत एक्सप्रेस: बेंगलुरु-गोवा रूट पर करीब ₹200 ज्यादा किराया

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-25490565
1 min read
  • राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश आग: कुरुंग कुमे में एक परिवार के चार लोगों की मौत

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS pexels-photo-21958121 1
  • राष्ट्रीय

केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS

November 12, 2026 0
इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज pexels-photo-7991486 2
  • मनोरंजन

इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज

November 12, 2026 0
प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी ने टोटल चेस पायलट में खेले दो-दो ड्रॉ pexels-photo-4602499 3
  • खेल

प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी ने टोटल चेस पायलट में खेले दो-दो ड्रॉ

November 12, 2026 0
CII पार्टनरशिप समिट: आंध्र प्रदेश ने निवेशकों के सामने रखा एजेंडा pexels-photo-5667923 4
  • बिज़नेस

CII पार्टनरशिप समिट: आंध्र प्रदेश ने निवेशकों के सामने रखा एजेंडा

November 12, 2026 0
सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल pexels-photo-36529123 5
  • दुनिया

सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल

November 12, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-21958121
1 min read
  • राष्ट्रीय

केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-7991486
1 min read
  • मनोरंजन

इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-4602499
1 min read
  • खेल

प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी ने टोटल चेस पायलट में खेले दो-दो ड्रॉ

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-5667923
1 min read
  • बिज़नेस

CII पार्टनरशिप समिट: आंध्र प्रदेश ने निवेशकों के सामने रखा एजेंडा

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS
  • इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज
  • प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी ने टोटल चेस पायलट में खेले दो-दो ड्रॉ
  • CII पार्टनरशिप समिट: आंध्र प्रदेश ने निवेशकों के सामने रखा एजेंडा
  • सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.