Skip to content
April 6, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • March
  • 9
  • खेल
  • महिला दिवस पर विशेष: बिहार की बेटियों को मिल रही नई उड़ान, खेलों में दिख रहा दम
  • खेल
  • तकनीक
  • राष्ट्रीय

महिला दिवस पर विशेष: बिहार की बेटियों को मिल रही नई उड़ान, खेलों में दिख रहा दम

rashtratimesnewspaper March 9, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-03-08 at 4.15.22 PM (2)

महिला दिवस के अवसर पर मैं अपने महिला खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को सलाम करता हूं। वो हर बाधोंओं को तोड़कर खेल की दुनिया में सफलता हासिल कर रही हैं।
हम ‘सिंपली पीरियड्स’ जैसे मददगार पहल के द्वारा एक अनुकुल वातावरण बना रहे हैं, ताकि ‘मासिक धर्म’ जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें एक सामाजिक बाधा ना बने। हमारी प्रतिबद्धता खेल के मैदान और खेल के बाहर भी नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी आपके शानदार सफर में आपके साथ है। आप इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहें, आगे बढ़ते रहें। महिला दिवस की शुभकामनाएं!
रवींद्रन शंकरन, महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, BSSA, खेल विभाग

सपने देखने वाली बेटियों को अगर उचित मौका दिया जाए तो ऊंची उड़ान भी भर सकती हैं। इसमें सूबे की कई खिलाड़ी बेटियों ने परचम लहराया है। राज्य सरकार के प्रयासों से महिला खिलाड़ियों को कई स्तर पर सुविधाएं मिल रही हैं। इसकी बदौलत महिला खिलाड़ी अपने जज़्बे, मेहनत और प्रतिभा से नए आयाम गढ़ रही हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी बेटियों की धाक जम रही हैं। ये साबित कर रही हैं कि सफलता सिर्फ संकल्प और समर्पण की मोहताज होती है।

बिहार की महिला खिलाड़ी लॉन बॉल्स, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, साइकिलिंग, हॉकी, ताइक्वांडो या हर खेल में चमक बिखेर रही हैं। उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ राज्यवासियों को गौरवान्वित कर रहा है, बल्कि अगली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर भी साबित हो रहा है।

38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

हाल में उत्तराखंड में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। यहां बिहार ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12 पदक, जिसमें 1 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं। इसमें लॉन बॉल्स में महिला टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

विश्वकप में निशाना लगाएगी अंशिका
वहीं, तीरंदाजी (Archery) में बिहार की अंशिका कुमारी ने रजत पदक जीता है। अंशिका का ये पदक इसलिए भी खास है, क्योंकि उसने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भारतीय तीरंदाजी की दिग्गज दीपिका कुमारी के साथ कड़े मुकाबले में जीता है। बिहार की अंशिका कुमारी को आगामी तीरंदाजी विश्व कप, 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में शामिल किया गया है।

महिला रग्बी टीम को रजत
महिला रग्बी टीम ने ओडिशा के खिलाफ कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता। तो वहीं योगासन में भी बिहार ने रजत पदक पर कब्जा किया। बिहार की बेटियों की जीत का यह शानदार सफर नेशनल गेम तक ही सीमित नहीं है।

भार उठाने में भी माहिर बिहार की बेटियां
ब्रह्मपुर, ओडिशा में आयोजित अश्मिता खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में बिहार की खुशबू कुमारी ने अद्भुत प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर महिला वर्ग में स्नैच 75 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क 71 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। शालिनी ने भी अश्मिता खेलो इंडिया चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जूनियर वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग में दमदार प्रदर्शन
68वीं नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग (रोड) चैम्पियनशिप में बिहार की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। यहां सुहानी ने रजत पदक, जबकि अमृता, शालिनी और सुप्रिया ने कांस्य पदक जीते हैं।
पीटी उषा ने कहा- ‘शानदार बिहार’
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और दिग्गज एथलीट पी.टी. उषा ने बिहार की महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा-‘बिहार की महिला खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं”।

सीएम नीतीश का विजन और खेल विभाग का शानदार प्रयास
बिहार के महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को जाता है। सरकार की नीतियों का नतीजा है कि खेल विभाग खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर गंभीर है। विभाग विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अवसर व्यवस्था कर रहा है। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर समाने आ रही है। बिहार की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फलक पर परचम लहरा रही हैं। तभी तो हमारी बेटियां कह रही हैं- “उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है, मुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है’।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 10, नई दिल्ली, 09 से 15 मार्च 2025
Next: लिट्रो फैशनेट फाउंडेशन (अनुराग्यम) – यथार्थ अस्पताल, फरीदाबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

संबंधित कहानियां

ajay makan
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
Freedom-of-speech-1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.14.56 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 14, नई दिल्ली, 05 से 11 अप्रैल 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 14, नई दिल्ली, 05 से 11 अप्रैल 2026

April 4, 2026 0
पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था और रवीसा फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 5 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम WhatsApp Image 2026-04-03 at 7.26.10 PM (1) 2
  • मनोरंजन

पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था और रवीसा फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 5 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम

April 4, 2026 0
हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं ajay makan 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

April 3, 2026 0
सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन Freedom-of-speech-1 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

April 3, 2026 0
दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर WhatsApp Image 2026-04-02 at 10.14.56 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

April 3, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 14, नई दिल्ली, 05 से 11 अप्रैल 2026

rashtratimesnewspaper April 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-03 at 7.26.10 PM (1)
1 min read
  • मनोरंजन

पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था और रवीसा फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 5 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम

rashtratimesnewspaper April 4, 2026 0
ajay makan
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0
Freedom-of-speech-1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन

rashtratimesnewspaper April 3, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 14, नई दिल्ली, 05 से 11 अप्रैल 2026
  • पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था और रवीसा फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 5 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में गूंजा जयकारा, अजय माकन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर सामग्री हटाना मनमाना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन
  • दिल्ली से चंडीगढ़ तक: संगीत के जरिए सेवा और संवेदना का डॉ. इंजी. राजेंद्र जैना का अनोखा सफर

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.