Skip to content
May 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • March
  • 27
  • राजनीति
  • डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स पर बैन लगाने के लिए दायर की जनहित याचिका
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स पर बैन लगाने के लिए दायर की जनहित याचिका

rashtratimesnewspaper March 27, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-03-26 at 11.58.04 PM

सेलिब्रिटी प्रमोटर्स पर कार्रवाई की मांग, सरकार से सख्त कानून बनाने की अपील

प्रसिद्ध धर्म प्रचारक और ग्लोबल पीस प्रेसिडेंट डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर देश में चल रहे सट्टेबाजी और जुए के ऐप्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ये ऐप्स युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं और कई परिवारों को संकट में डाल रहे हैं।

नई दिल्ली के आंध्र भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से तुरंत कदम उठाने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुआ उन्होंने कहा, “तेलंगाना में बीते साल 978 युवाओं ने ऑनलाइन जुए की वजह से अपनी जान दे दी। यह केवल एक राज्य की स्थिति है, पूरे देश में न जाने कितने घर बर्बाद हो चुके हैं, कुछ कंपनियों के मुनाफे के लिए लाखों परिवारों को दुख में नहीं डाला जा सकता।”

सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील
डॉ. पॉल ने बताया कि आज सुबह ही उनकी भाजपा के एक वरिष्ठ सांसद से मुलाकात हुई है, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि यह मुद्दा इस हफ्ते संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ इन ऐप्स पर बैन लगाना ही काफी नहीं होगा, बल्कि उन लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो इन्हें प्रमोट कर रहे हैं।

जुआ ऐप्स का प्रचार करने वाले सेलिब्रिटीज पर कार्रवाई की मांग
डॉ. पॉल ने अपने बयान में कुछ नामचीन हस्तियों पर भी सवाल उठाए, जो इन ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और कुछ दक्षिण भारतीय अभिनेताओं का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग अपने प्रशंसकों को गुमराह कर रहे हैं और युवाओं को जुए की ओर धकेल रहे हैं।

डॉ. पॉल ने कहा, “ये लोग समाज के रोल मॉडल माने जाते हैं, लेकिन पैसे के लालच में उन्होंने जुआ कंपनियों का प्रचार किया। कितने ही युवा इनसे प्रभावित होकर जुए में फंस गए और अपने घर तक गिरवी रख दिए। यह गलत है, और इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए”।

उन्होंने तेलंगाना पुलिस द्वारा 25 सेलिब्रिटीज के खिलाफ दर्ज एफआईआर की सराहना की, लेकिन कहा कि केवल गिरफ्तारी दिखाने के लिए न हो, बल्कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सेलिब्रिटीज को 72 घंटे का अल्टीमेटम
डॉ. पॉल ने सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने वाले सभी सेलिब्रिटीज को 72 घंटे का समय दिया है। “वे या तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इन प्रचारों से हुई कमाई पीड़ित परिवारों को लौटाएं, या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें,” उन्होंने कहा।

केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने की अपील
डॉ. पॉल ने केंद्र सरकार से देशभर में जुआ और सट्टेबाजी ऐप्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और इस तरह के प्लेटफार्म्स को बढ़ावा देने वालों पर कड़ा कानून लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम करने को तैयार हैं, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: विपिन गौड़ भारत गौरव आइकॉनिक अवार्ड 2025 से सम्मानित
Next: बागपत के विपुल जैन डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

May 23, 2026 0
मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

May 22, 2026 0
रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

May 22, 2026 0
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026 0
खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव oil 5
  • बिज़नेस

खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

May 22, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

rashtratimesnewspaper May 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026
  • मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा
  • रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि
  • खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.