Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 14
  • राजनीति
  • मनोज कुमार को याद करते हुए राजेंद्र जैना काफी भावुक हो गए
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मनोज कुमार को याद करते हुए राजेंद्र जैना काफी भावुक हो गए

rashtratimesnewspaper April 14, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-04-13 at 9.45.26 AM

दो दोस्त दोनों  में बेशुमार टैलेंट, हम बात कर रहे हैं जाने-माने निर्माता, निर्देशक, लेखक,  दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित एक्टर मनोज कुमार की और निर्माता, निर्देशक, लेखक, एक्टर और सिंगर डॉ. ईं. राजेंद्र जैना की जो  दोनों बहुत अच्छे दोस्त रहे सबसे अच्छी बात की दोनों का दिल्ली स्थित सागर अपार्टमेंट में फ़्लेट  भी है  जब यह बिल्डिंग बनी थी तो उस समय टॉप स्टार लोगों ने इसमें फ्लैट लिया था जिसमें एक फ्लैट दिलीप कुमार का भी है। 

पिछले दिनों मनोज कुमार के निधन पर  मनोज जी को याद करते हुए राजेंद्र जैना काफी भावुक हो गए,  और उन्होंने कहा कि एक अच्छा एक्टर होने के साथ-साथ मनोज कुमार एक बहुत अच्छे इंसान भी थे , हमारी बहुत अच्छी दोस्ती रही,  और आज मेरा दोस्त मुझसे जुदा हो गया। अपने बीते  लम्हों को याद करते हुए राजेंद्र जैना भावुक होते हुए कहा कि बहुत कम लोगों को पता है मनोज कुमार होम्योपैथी के डॉक्टर भी थे, और लगभग सभी बीमारी का इलाज होम्योपैथी से करते थे व लोगो को होम्योपैथी की दवाई की मुफ्त सलाह भी देते थे, मेरी और उनकी इच्छा थी कि  दिल्ली के समीप एक चैरिटेबल होम्योपैथी हॉस्पिटल बने जिसके लिए उन्होंने  नरेला के पास जमीन भी ली  साथ ही वो होम्योपैथी पर एक किताब भी लिखना चाहते थे अगर लिख पाते तो काफी मरीजों का फायदा होता। एक इंजिनियर दोस्त होते हुए मैंने उनको हमेशा प्रोत्साहित  किया लेकिन जैसा कि  विधि को मंजूर नहीं था, वो बीमार हो गए, ये सपना उनका मन में रह गया। हमारी दोस्ती उस ग़ज़ल की लाइन जैसी है “न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन ” वहीं से हमारी दोस्ती उमर के संकोच से कहीं ऊपर थी। 

पिछले साल मैंने अपना 70वा  जन्मदिन मनाया था, तो वह दिल्ली आना चाहते थे लेकिन बीमारी के वजह से नहीं आ पाए, उन्हीं को याद करते हुए तथा अपनी माताजी श्रीमती मानुभावती  देवी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर  डॉ. ईं. राजेंद्र जैना दोनों को श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘ विश्राम वृद्ध आश्रम सहेऊ, (sheows) ‘ में रहने वालों के मनोरंजन के लिए सोचा है , जो ओखला स्थित है। जिसमे वे पुराने गीतों को गाकर वह इन लोगों का मनोरंजन करेंगे।   इस अवसर पर सहेऊ (sheows) विश्राम वृद्ध आश्रम के चेयरमैन डॉ  गिरधर प्रसाद भगत ने बताया डॉ  राजेंद्र जैना बहुत ही अच्छा काम कर रहे है हर आश्रम में एक ही चीज़ की सबसे ज़्यादा  कमी होती है , और वो है  समय की कोई आकर उनका हालचाल पूछे और उनका मनोरंजन करे,  हमारे आश्रम में लगभग 125  से अधिक वृद्ध हैं  जो लाइलाज बीमारी से ग्रसित है जिसकी वजह से उनके परिवार वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है हम लोग उनकी देखभाल, इलाज ,  सशक्तिकरण और जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहते है l  डॉ  भगत ने कहा कि जे. आर. एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष डॉ  ई. राजेंद्र जैना  द्वारा हमारे यहां के वृद्धो  के लिए की मनोरंजन के लिए गीतो भरा प्रोग्राम किया जा रहा है   डॉ. ईं. राजेंद्र जैना की सोच है कि संगीत और मनोरंजन मरीज के लिए दवाई का काम करता है  ऐसे मे जे. आर. एंटरटेनमेंट  द्वारा 22 अप्रैल को शाम का आयोजन किया जा रहा है.

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: ज्योतिबा फुले एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव
Next: डीपीएस द्वारका में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-03 at 14.15.27
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भगवान परशुराम जी की पुस्तक का विमोचन, सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का संदेश

rashtratimesnewspaper September 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-03 at 14.43.20
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा 8 अक्टूबर को हरिद्वार के लिए होगी रवाना

rashtratimesnewspaper September 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-03 at 12.26.58
1 min read
  • मनोरंजन

19वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026 का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक

rashtratimesnewspaper September 3, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026

September 5, 2026 0
सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल 1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-2211 2
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

September 4, 2026 0
सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल 1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-3980 3
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

September 4, 2026 0
स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन 331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4108 4
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

September 4, 2026 0
स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन 331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4106 5
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

September 4, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026

rashtratimesnewspaper September 5, 2026 0
1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-2211
1 min read
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0
1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-3980
1 min read
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0
331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4108
1 min read
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 36, नई दिल्ली, 06 से 12 सितम्बर 2026
  • सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
  • सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
  • स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन
  • स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.