Skip to content
November 8, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 30
  • राजनीति
  • तमिलनाडु राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अभी भी नहीं मान रहे राज्यपाल
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार अभी भी नहीं मान रहे राज्यपाल

rashtratimesnewspaper April 30, 2025 1 min read
SC-Ruling-TN

डॉ प्रदीप चतुर्वेदी

सुप्रीम कोर्ट की फटकार और बड़े संवैधानिक फैसले के बाद भी तमिलनाडु के राज्यपाल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। वे अब भी अपने को तमिलनाडु की चुनी हुई सरकार का मुख्य विपक्ष मान कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने विधेयक लंबित रखने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट की ओर से पलट देने के बाद राज्य सरकार को नीचा दिखाने के लिए नई पहल की। राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुला ली। असल में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कुलपतियों की बैठक की थी। तो राज्यपाल को लगा कि विश्वविद्यालय उनके अधीन आते हैं और उन्हें अपनी ताकत दिखानी चाहिए। इसलिए उन्होंने सभी कुलपतियों की बैठक ऊटी में बुलाई। दो दिन की इस बैठक का उद्घाटन करने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुलाया गया। लेकिन 25 और 26 अप्रैल को हुआ यह सम्मेलन पूरी तरह से फ्लॉप रहा।

हालांकि उप राष्ट्रपति पहुंच गए थे और उन्होंने कुलपतियों के सम्मेलन का उद्घाटन किया लेकिन उसमें राज्य के किसी विश्वविद्यालय का कुलपति नहीं पहुंचा था। सिर्फ निजी विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति पहुंचे थे। जब राज्य विश्वविद्यालय का कोई कुलपति नहीं पहुंचा तो राज्यपाल काफी नाराज हुए। उन्होंने एमके स्टालिन की सरकार पर पुलिस राज चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य की सीक्रेट पुलिस ने कुलपतियों को राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने से रोका। सवाल है कि राज्यपाल को क्यों अपना शक्ति प्रदर्शन करना है और दूसरा सवाल यह है कि वे क्यों बार बार एक संवैधानिक पद को अपमानित कराने वाले काम कर रहे हैं? क्या उनको तमिलनाडु का विधानसभा चुनाव लड़ना है? ध्यान रहे ऊटी में कुलपतियों की बैठक बुलाने के राज्यपाल के फैसले से प्रदेश भाजपा के नेता भी नाराज थे और संघ के पदाधिकारियों को भी यह बात अच्छी नहीं लगी थी। भाजपा की सहयोगी अन्ना डीएमके तो खैर राज्यपाल के ऐसे कामों ने दूरी बना कर रखती ही है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: हरियाणा: जाट मतदाताओं ने किया किनारा, कांग्रेस हुई बेसहारा
Next: कार्नी का नया कनाडा – भारत से बेहतर संबंधों का द्वार खुला

संबंधित कहानियां

pexels-photo-35133230
1 min read
  • राजनीति

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-14523799
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-29370543
1 min read
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत pexels-photo-35133230 1
  • राजनीति

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत

November 8, 2026 0
क्राकोव गोलीबारी: हमलावर के घर में तीन शव मिले, पोलैंड में शोक pexels-photo-11789838 2
  • दुनिया

क्राकोव गोलीबारी: हमलावर के घर में तीन शव मिले, पोलैंड में शोक

November 8, 2026 0
दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा pexels-photo-14523799 3
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा

November 8, 2026 0
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब pexels-photo-29370543 4
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब

November 8, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 45, नई दिल्ली, 08 से 14 नवम्बर 2026 logo-181 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 45, नई दिल्ली, 08 से 14 नवम्बर 2026

November 7, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-35133230
1 min read
  • राजनीति

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-11789838
1 min read
  • दुनिया

क्राकोव गोलीबारी: हमलावर के घर में तीन शव मिले, पोलैंड में शोक

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-14523799
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-29370543
1 min read
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत
  • क्राकोव गोलीबारी: हमलावर के घर में तीन शव मिले, पोलैंड में शोक
  • दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा
  • कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% तक एथेनॉल मिला, राज्य ने केंद्र से मांगा जवाब
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 45, नई दिल्ली, 08 से 14 नवम्बर 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.