Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • May
  • 14
  • राजनीति
  • भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने दिल्लीवालों बिजली बिलों पर पीपीएसी में बढ़ोतरी करके महंगाई का एक और झटका
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने दिल्लीवालों बिजली बिलों पर पीपीएसी में बढ़ोतरी करके महंगाई का एक और झटका

rashtratimesnewspaper May 14, 2025 1 min read
dehi

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने बिजली के बिलों पर पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट ;पीपीएसीद्ध में बढ़ोतरी करके दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका दे दिया है। डीईआरसी ने डिस्कॉम के तहत बिजली कम्पनियों को 13.33 से 19.22 प्रतिशत तक पीपीएसी वसूलने की अनुमति दे दी है, जिसका दिल्ली कांग्रेस विरोध करती है। बीएसईएस यमुना 13.33 प्रतिशत, बीएसईएस राजधानी पावर 13.54 प्रतिशत और टाटा पावर 19.22 प्रतिशत पीपीएसी बिजली बिलों पर वसूलेगी।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब भाजपा को मालूम था कि गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ेगी तो जरुरत अनुसार बिजली की क्षमता पहले से क्यों नही बढ़ाई गई। अब 3 महीनों के नाम पर पीपीएसी में बढ़ोतरी करके भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं कमर तोड़ने का काम कर रही है जबकि दिल्लीवालें पहले से ही बिजली बिलों के उपर अतिरिक्त चार्ज के तहत दुगना बिल भर रहे है। उपभोक्ताओं से बिजली बिलों पर पीपीएसी सहित एनर्जी चार्ज, फिक्सड चार्ज, सरचार्ज, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन चार्ज और 7 प्रतिशत पेंशन चार्ज वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नही आम आदमी पार्टी की भांति भाजपा भी बिजली कम्पनियों के हित साधने के लिए काम कर रही है?

देवेन्द्र यादव ने कहा कि बिजली बिलों पर पीपीएसी की बढ़ोत्तरी पर आम आदमी पार्टी इसके विरोध में घड़ियाली आंसू बहा रही है, परंतु सत्ता में रहते हुए उन्होंने भी 11 जुलाई, 2024 को 9 प्रतिशत, जून 2023 में 10 प्रतिशत और जुलाई 2022 में 6 प्रतिशत पीपीएसी सहित अक्टूबर 2021 में पेंशन चार्ज को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत करके दिल्ली के लोगों पर लगातार बिजली बिलों में बढ़ोतरी की थी। बिजली कम्पनियों को फायदा पहुॅचाने और भ्रष्टाचार करके आम आदमी पार्टी का डीईआरसी के माध्यम से बिजली वितरण कम्पनियों पर 27 हजार करोड़ का कर्ज बाकी है, जिस पर भाजपा ने सत्ता में आते बिजली दरों में बढ़ोतरी का रास्ता यह कहकर साफ कर दिया था कि इसकी भरपाई बिलों में बढ़ोतरी करके जनता से होगी। मतलब साफ है भाजपा हो या आम आदमी पार्टी दोनो जनविरोधी है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनाव के दौरान 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, परंतु बिजली बिलों पर दिल्ली की जनता को राहत देने की जगह खपत बढ़ने पर पीपीएसी में बढ़ोतरी की घोषणा करके बिजली कम्पनियों को फायदा पहुॅचाना शुरु कर दिया है। भाजपा पूरी तरह आम आदमी पार्टी के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार सीएजी रिपोर्ट में बिजली कम्पनियों के खातों की जांच और डीईआरसी की खामियों को उजागर क्यों नही कर रही है, क्या भाजपा और आम आदमी पार्टी सिर्फ दिखावे के लिए नूरा कुश्ती करती है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली और दिल्ली वालों के विकास और कल्याण करने का ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए 100 दिनों का समय मांगा था, लेकिन भाजपा मुख्यमंत्री दिल्ली का विकास करने की जगह हर 15-20 दिनों में दिल्ली की जनता की कमर तोड़ने के लिए महंगाई का झटका दे रही है और चुनाव में जनता से किए हुए वायदों को निभाने की कार्यवाही करती कहीं दिखाई नही दे रही है। गैस सिलेंडर की दरों में बढ़ोतरी, दूध की दरों में बढ़ोत्तरी, पेट्रोल डीजल पर एक्साईज ड्यूटी में बढ़ोतरी सहित सब्जियों, दालों, खाद्य तेल सहित मसालों आदि में बढ़ोतरी करके भाजपा ने अपने पूंजीपति संरक्षण चेहरे को उजागर कर दिया है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अभिनव भारत पार्टी निकालेगी “सावरकर सम्मान यात्रा”
Next: अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त, भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की जिम्मेदारी

संबंधित कहानियां

202610193984221
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
pexels-photo-17996297-4
1 min read
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ 202610193984221 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026 0
बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

October 19, 2026 0
वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश pexels-photo-38556235-1 3
  • दुनिया

वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश

October 19, 2026 0
मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद pexels-photo-17996297-4 4
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

October 19, 2026 0
नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ pexels-photo-35651041-4 5
  • राजनीति

नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ

October 19, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

202610193984221
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
pexels-photo-38556235-1
1 min read
  • दुनिया

वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
pexels-photo-17996297-4
1 min read
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
  • बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
  • वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश
  • मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद
  • नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.