
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में “जय हिंद सभा” का आयोजन जवाहर भवन, नई दिल्ली में किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय सेना के साहस, बलिदान और अनुशासन को नमन करने हेतु समर्पित था।
इस विशेष अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अलका लाम्बा, अखिल भारतीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन, तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डॉ. नरेंद्र नाथ (पूर्व मंत्री, दिल्ली सरकार), दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती सिंधिया कुमार (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस), श्रीमती सुनीता धवन (अध्यक्ष, जिला कृष्णा नगर महिला कांग्रेस), सुमित शर्मा (पूर्व प्रत्याशी, लक्ष्मी नगर विधानसभा) सहित कई प्रमुख नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस सभा में शामिल अन्य गणमान्य कार्यकर्ताओं में शिव कामी, पिंकी साहनी, सुनीता राणा, सुनीता बिजलानी, ईंदू बाला, पुष्पा रानी, सुषमा सुमन, गीता, प्रियंका चौधरी, जवाहरलाल धवन, राहुल वर्मा, अनिल राणा, चंद्र मोहन शर्मा, सूरज, राजेन्द्र अरोड़ा, चौधरी ब्रह्मपाल सिंह, सुदर्शन सक्सेना, और प्रदीप गुलाटी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
“जय हिंद सभा” भारतीय सेना के गौरव और देशभक्ति की भावना को समर्पित एक प्रेरणादायी आयोजन था, जिसने सभी उपस्थित जनों में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का संकल्प जागृत किया।