Skip to content
June 7, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 22
  • दुनिया
  • “विरासत वृक्ष” घोषित करने के लिए बिहार के 32 वृक्षों का हुआ चयन
  • दुनिया
  • धार्मिक

“विरासत वृक्ष” घोषित करने के लिए बिहार के 32 वृक्षों का हुआ चयन

rashtratimesnewspaper June 22, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-06-16 at 7.08.50 PM


पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार ने राज्य की जैव विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहार जैव विविधता पर्षद ने पांच जिलों बक्सर, औरंगाबाद, मुंगेर, जमुई और भागलपुर में 32 विरासत वृक्षों को चयनित किया है, जिनमें से 28 वृक्ष 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। चयनित वृक्षों में सबसे अधिक चर्चा का विषय बना है औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड की दक्षिणी उमगा पंचायत में अवस्थित एक विशालकाय बरगद का वृक्ष, जिसकी अनुमानित आयु लगभग 500 वर्ष बताई जा रही है। यह वृक्ष अपने आकार, विस्तार और स्थानीय सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए वर्षों से चर्चित रहा है।

बोर्ड ने विरासत वृक्षों के चयन और घोषणा के लिए विस्तृत दिशानिर्देश तैयार किए हैं, जिन्हें सभी जिला पदाधिकारियों और वन प्रमंडल अधिकारियों को भेजा गया है। चयन के लिए मुख्य मानक हैं, वृक्ष की आयु (सामान्यतः तीन पीढ़ियों से अधिक), पौराणिक या ऐतिहासिक महत्व, विशिष्टता, संकटापन्न प्रजाति होना, या वैज्ञानिक शोध के लिए महत्वपूर्ण होना। इन मानकों के आधार पर, पहले चरण में राज्य भर से चिन्हित 1500 वृक्षों में से सघन भौतिक सत्यापन के बाद 32 विशिष्ट वृक्षों को “जैव विविधता विरासत वृक्ष” घोषित करने के लिए अंतिम रूप से चुना गया है।
इन 32 वृक्षों में बरगद-12, पीपल-6 पाकड-3, महुआ-2, नीम-2, खिरनी-1, सेमल 2, गुलर-1, इमली-1, कल्पवृक्ष-1 तथा कनक चम्पा -1 वृक्ष शामिल है। औरंगाबाद का 500 वर्ष पुराना बरगद वृक्ष इस सूची में सबसे प्राचीन है, जबकि अन्य 27 वृक्ष भी 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। शेष चार वृक्षों की आयु 70 से 90 वर्ष के बीच है। इन वृक्षों को आधिकारिक रूप से “जैव विविधता विरासत वृक्ष” घोषित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, ताकि इन्हें भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही इन वृक्षों के बारे में पता लगाने और संरक्षित करने के लिए एक “बिहार हेरिटेज ट्री ऐप” भी विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आम लोग अथवा जन प्रतिनिधि इस पर अपने जिले, मुहल्ले, पंचायत, ब्लॉक आदि के विशिष्ट वृक्ष की तस्वीरें जीपीएस लोकेशन के साथ डाल सकते हैं। जानकारी सही होने और इन वृक्ष में असल मे विशिष्टता पाए जाने पर उन्हें विरासत वृक्ष की सूची में शामिल किया जाएगा।

प्रकृति न केवल जीवन देती है, बल्कि इतिहास को भी संजो कर रखती है। बिहार की धरती पर खड़े कुछ पेड़ मात्र वृक्ष नहीं हैं, वे साक्षी हैं सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक इतिहास के ऐसे ही विशेष महत्व रखने वाले वृक्षों को “विरासत वृक्ष” के रूप में चिन्हित करने की प्रक्रिया राज्य में प्रगति पर है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सेंट एंजेल्स स्कूल बागपत के 9 होनहार छात्रों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता, स्कूल में जश्न का माहौल
Next: रंजीता सिंह ‘फलक’ को मिला ‘अनामिका साहित्य सम्मान 2025’‘चुप्पी प्रेम की भाषा है’ को मिली विशिष्ट साहित्यिक पहचान

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-31 at 12.57.20
1 min read
  • धार्मिक

विद्या बाल भवन में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

rashtratimesnewspaper May 31, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-28 at 22.34.10
1 min read
  • धार्मिक

आध्यात्मिक शांति हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. सुशील शर्मा

rashtratimesnewspaper May 29, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-26 at 13.30.53 (1)
1 min read
  • धार्मिक

प्रीत विहार में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

rashtratimesnewspaper May 27, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 23, नई दिल्ली, 07 से 13 जून 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 23, नई दिल्ली, 07 से 13 जून 2026

June 6, 2026 0
बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर WhatsApp Image 2026-06-03 at 21.54.56 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर

June 4, 2026 0
“वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम WhatsApp Image 2026-06-04 at 00.34.28 3
  • बिज़नेस

“वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम

June 4, 2026 0
सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.49.37 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह

June 3, 2026 0
महिला अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 4 जून को दिल्ली कूच का आह्वान WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.18.26 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महिला अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 4 जून को दिल्ली कूच का आह्वान

June 3, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 23, नई दिल्ली, 07 से 13 जून 2026

rashtratimesnewspaper June 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-03 at 21.54.56
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर

rashtratimesnewspaper June 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 00.34.28
1 min read
  • बिज़नेस

“वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम

rashtratimesnewspaper June 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.49.37
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह

rashtratimesnewspaper June 3, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 23, नई दिल्ली, 07 से 13 जून 2026
  • बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर
  • “वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम
  • सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह
  • महिला अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 4 जून को दिल्ली कूच का आह्वान

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.