Skip to content
August 18, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 5
  • राजनीति
  • प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अहंकार से कार्यकर्ता आहत, कृष्णा नगर कांग्रेस अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू ने राष्ट्रीय नेतृत्व को लिखा शिकायत पत्र
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अहंकार से कार्यकर्ता आहत, कृष्णा नगर कांग्रेस अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू ने राष्ट्रीय नेतृत्व को लिखा शिकायत पत्र

rashtratimesnewspaper July 5, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-04 at 9.14.28 PM

प्रदेश अध्यक्ष पर अपमान, धमकी और संगठन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप, पार्टी की गरिमा पर सवाल

चंद्र मोहन शर्मा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भीतर ही भीतर सुलग रही असंतोष की चिंगारी अब खुलकर शोला बन गई है। कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की कार्यप्रणाली और व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक विस्तृत शिकायत पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने यादव पर अपमानजनक भाषा, धमकी भरे रवैये, और संगठनात्मक मर्यादा की अनदेखी जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

बैठक में किया गया अपमान, मनमानी नियुक्तियों पर जताया विरोध

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गुरचरन सिंह राजू ने कहा कि हाल ही में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की बैठक के दौरान उन्हें जानबूझकर अपमानित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी विचार-विमर्श अथवा सूचना के, कृष्णा नगर जिला अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षों की मनमानी नियुक्तियाँ की गईं। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी भरे और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया।

“K.C. वेणुगोपाल हमारी जेब में हैं…”—चौंकाने वाली टिप्पणी से गरिमा तार-तार

राजू ने दावा किया कि इस बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के एक करीबी सहयोगी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की—

“K.C. वेणुगोपाल हमारी जेब में हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”
इस कथन ने न केवल उन्हें आहत किया, बल्कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन की संस्थागत गरिमा पर भी गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया।

यूथ कांग्रेस चुनावों में धांधली का आरोप, पुत्र को बनाया गया निशाना

राजू ने यह भी खुलासा किया कि हाल ही में हुए यूथ कांग्रेस चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली, पक्षपात और भेदभाव किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पुत्र हरप्रीत सिंह, जो लंबे समय से पार्टी के युवा मोर्चे से जुड़े रहे हैं, को जानबूझकर निशाना बनाया गया।

“AI प्रणाली के ज़रिये उनके पक्ष में पड़े वोटों को मनमाने ढंग से कटवाया गया और एक खास उम्मीदवार को विजेता घोषित किया गया,” राजू ने कहा।

1986 से पार्टी से जुड़ाव, पिता थे स्वतंत्रता सेनानी

गुरचरन सिंह राजू ने बताया कि उनका कांग्रेस से जुड़ाव वर्ष 1986 से है और पार्टी को उन्होंने हमेशा परिवार की तरह सम्मान दिया है। उन्होंने उल्लेख किया कि उनके पिता स्व. सरदार सरूप सिंह, एक स्वतंत्रता सेनानी रहे, और दो दशकों तक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।

उच्चस्तरीय जांच की मांग, कार्यकर्ताओं की पीड़ा को स्वर

राजू ने राष्ट्रीय नेतृत्व से देवेंद्र यादव की कार्यशैली और संगठनात्मक आचरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि इस तरह के व्यवहार से जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।

“हम जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर पार्टी को कमजोर करने वाले तत्वों पर कार्रवाई अनिवार्य है,” उन्होंने जोर देकर कहा।

यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में दिल्ली कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में नए उथल-पुथल की भूमिका रच सकता है। कार्यकर्ताओं की आवाज़ को यदि समय रहते सुना न गया, तो इसका प्रभाव जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर पड़ सकता है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: ईमानदार राजनीति की प्रेरणा हैं महेन्द्र जैन — राष्ट्र टाइम्स ने 89 वर्षीय पूर्व पार्षद को उनके निवास पर किया सम्मानित
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 45, अंकः 27, नई दिल्ली, 06 से 12 जुलाई 2025

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026 0
सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

August 15, 2026 0
योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

August 15, 2026 0
ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र WhatsApp Image 2026-08-12 at 14.21.49 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

August 13, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026
  • विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन
  • योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार
  • ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.