Skip to content
March 5, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 17
  • धार्मिक
  • हनुमान बाबा की कृपा से दूर होते हैं संकट — महंत सतीश भाई
  • धार्मिक

हनुमान बाबा की कृपा से दूर होते हैं संकट — महंत सतीश भाई

rashtratimesnewspaper July 17, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-17 at 5.08.25 PM

श्री हनुमान मंदिर (रजि.) समिति, ई-3, गली नं. 6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली में श्रावण माह के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर मंदिर के महंत सतीश भाई ने कहा कि “देवों के देव महादेव के ग्यारहवें रूद्र अवतार श्री हनुमान बाबा श्रावण माह में भक्तों के सारे संकट हरने आते हैं। जो भक्त सच्चे मन से महादेव को मां गंगा का पवित्र जल अर्पित करते हैं, उनके पांव में हनुमान बाबा छाले तक नहीं आने देते।”

इस विशेष अवसर पर मौजपुर के निगम पार्षद अनिल शर्मा ‘गौड़’ ने श्री हनुमान जी के दर्शन कर मंदिर प्रांगण में मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु विशेष फॉगिंग अभियान चलवाया।

भाजयुमो उत्तर-पूर्वी जिला उपाध्यक्ष एवं समिति के प्रमुख हेमंत अवस्थी ने बताया कि मंदिर में पिछले एक सप्ताह से चली आ रही भव्य श्रद्धालु व्यवस्था के चलते भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए उस्मानपुर थाना प्रभारी रमेश कलसान के निर्देशन में मंदिर के चारों ओर विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है।

हालांकि, श्री अवस्थी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर में फर्जी कॉल कर पुलिस प्रशासन को परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

इस पावन श्रावण मास में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा में समिति के सदस्य और स्थानीय निवासी पूरी श्रद्धा से जुटे हुए हैं। सेवा कार्य में विजय शर्मा, यशपाल रावत (परशुराम), लोमेश त्यागी, पदम भार्गव ‘मामा’, उमाकांत गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, सुनील गौतम, राहुल कपूर, हिमांशु, भैरव, संजीत शर्मा सहित मंदिर के मुख्य पुजारी विष्णु पंडित तन-मन से सेवा में समर्पित हैं।

हनुमान बाबा की महिमा और भक्तों की आस्था से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंगा हुआ है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संगठन ने वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर गहरी चिंता जताई
Next: भोपाल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में महेश नंदमेहर सबसे प्रबल दावेदार, 1965 के बाद SC/ST वर्ग से नियुक्ति की उम्मीद

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 5.23.41 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विराट हिन्दू महोत्सव ने दिया राष्ट्रचेतना और सनातन संस्कार का संदेश

rashtratimesnewspaper February 10, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.11.22 PM (1)
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, दिल्ली में भव्य शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper February 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना adhaar 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना

March 5, 2026 0
ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर WhatsApp Image 2026-03-05 at 9.49.00 AM 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर

March 5, 2026 0
स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी WhatsApp Image 2026-03-04 at 2.16.11 PM 3
  • राष्ट्रीय

स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

March 4, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026 logo 4
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

February 28, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026 logo 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

February 21, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

adhaar
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना

rashtratimesnewspaper March 5, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-05 at 9.49.00 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर

rashtratimesnewspaper March 5, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-04 at 2.16.11 PM
1 min read
  • राष्ट्रीय

स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी

rashtratimesnewspaper March 4, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper February 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • आ गया नया आधार वर्ष; 2022-23 बना अर्थव्यवस्था का नया आईना
  • ढेंकनाल में 100 आदिवासी परिवारों को मिले पक्के घर
  • स्व. श्रीमती कमल चतुर्वेदी की जयंती पर भावपूर्ण काव्य गोष्ठी
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 09, नई दिल्ली, 01 से 07 मार्च 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 08, नई दिल्ली, 22 से 28 फरवरी 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.