Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • March
  • 30
  • धार्मिक
  • आर्य समाज लाजपत नगर साहिबाबाद का 37वां वार्षिकोत्सव उल्लासपूर्वक सम्पन्न
  • धार्मिक

आर्य समाज लाजपत नगर साहिबाबाद का 37वां वार्षिकोत्सव उल्लासपूर्वक सम्पन्न

rashtratimesnewspaper March 30, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-03-29 at 6.22.14 PM (1)

प्रवीण आर्य

साहिबाबाद। आर्य समाज लाजपत नगर साहिबाबाद का 37वां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विष्णुदत्त आर्य के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ से हुआ, जिसमें आचार्य सुनील शास्त्री ने वेदपाठ किया। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती अमिता आर्या, देवेन्द्र आर्य, अल्का माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, सविता सिंह, मनोज सिंह, कामिनी आर्या एवं ललित आर्य सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी यजमानों के सुख, समृद्धि एवं सफल जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में मेरठ से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित अजय आर्य एवं उनके साथी कलाकारों ने भक्ति संगीत के माध्यम से ईश्वर भक्ति एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के यश का गुणगान किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

मुख्य अतिथि ठाकुर विक्रम सिंह (संस्थापक अध्यक्ष, राष्ट्र निर्माण पार्टी) ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “स्वर्ग और नरक इसी धरती पर हैं। यज्ञ का यह दिव्य वातावरण स्वर्ग के समान है, जिसे हमें अपने घरों में भी स्थापित करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में यज्ञ परंपरा के कारण देश समृद्ध था और आज भी वैदिक परंपराओं को अपनाकर वही स्थिति प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने पाखंड से बचने और सत्य, विनम्रता व तेजस्विता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। जिला आर्य सभा के मंत्री सत्यवीर चौधरी ने कहा कि आर्य समाज सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने महर्षि दयानंद के प्रयासों को याद करते हुए कहा कि वेदों से विमुख होने के कारण समाज में विभाजन उत्पन्न हुआ, जिसे दूर करने के लिए वैदिक मार्ग पर लौटना आवश्यक है। उन्होंने हिंदी को राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ने वाली भाषा बताया। मुख्य वक्ता डॉ. देव शर्मा ने “शांति कैसे प्राप्त करें” विषय पर अपने विचार रखते हुए बताया कि प्रतिदिन ओम् का जप करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने वैदिक संध्या की महत्ता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

सेवा सदन के मंत्री मंगल सिंह ने “मिशन 125 स्वास्थ्य” पर चर्चा करते हुए कहा कि सांस, पानी और भोजन में सुधार लाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। समारोह में डॉ. वीरेन्द्र सिंह (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट), ओमपाल शास्त्री, नरेन्द्र पांचाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद सक्सैना, सतीश आर्य, मास्टर विजेंद्र, प्रवीण चंद गुप्ता, सुरेश आर्य, प्रमोद चौधरी, सविता तेवतिया, कविता राठी, कुसुम लता, आशा मालिक, सुमन चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान एवं सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगवीर सिंह ने किया तथा अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। शांतिपाठ एवं ऋषि लंगर के साथ समारोह का समापन हुआ।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन
Next: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण का आयोजन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-10-26 at 13.44.27
1 min read
  • धार्मिक
  • मनोरंजन

पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर की स्मृति में भव्य रामलीला, तीन घंटे में साकार हुई संपूर्ण रामकथा

rashtratimesnewspaper October 26, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-14 at 18.18.33
1 min read
  • धार्मिक

अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक

rashtratimesnewspaper October 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-16 at 05.41.17
1 min read
  • धार्मिक

भागवत कथा : परम शांति के लिए भक्ति उच्च मार्ग है: ठाकुर कृष्णचन्द्र शास्त्री: ललित मोहन बंसल

rashtratimesnewspaper September 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला WhatsApp Image 2026-10-27 at 14.05.00 1
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला

October 28, 2026 0
वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को WhatsApp Image 2026-10-27 at 17.46.58 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को

October 28, 2026 0
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण WhatsApp Image 2026-10-27 at 18.10.25 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण

October 28, 2026 0
बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों से हस्तक्षेप की अपील WhatsApp Image 2026-10-28 at 00.27.11 (1) 4
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों से हस्तक्षेप की अपील

October 28, 2026 0
सुरों के अमर साधक पंडित राजन मिश्र जी की 75वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-10-28 at 10.48.13 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सुरों के अमर साधक पंडित राजन मिश्र जी की 75वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

October 28, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-10-27 at 14.05.00
1 min read
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन

ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-27 at 17.46.58
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-27 at 18.10.25 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-28 at 00.27.11 (1)
  • दुनिया
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों से हस्तक्षेप की अपील

rashtratimesnewspaper October 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ओम क्रिएशन एवं स्पर्श फॉरएवर का भव्य दिवाली-करवाचौथ मेला
  • वरिष्ठ पत्रकार रघु ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन 31 अक्टूबर को
  • प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मेल्विन विलियम्स की पुस्तक का लोकार्पण
  • बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों से हस्तक्षेप की अपील
  • सुरों के अमर साधक पंडित राजन मिश्र जी की 75वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.