Skip to content
October 8, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 22
  • स्वास्थ्य
  • गुरचरन सिंह राजू के समर्थन में इस्तीफों का दौर जारी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

गुरचरन सिंह राजू के समर्थन में इस्तीफों का दौर जारी

rashtratimesnewspaper July 22, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-22 at 9.23.02 AM

नई दिल्ली। कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद पार्टी में असंतोष की लहर तेज़ हो गई है। संगठन के भीतर इस कार्रवाई को लेकर लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष जुगल किशोर और ज़िला उपाध्यक्ष अश्वनी कपूर के इस्तीफ़े के बाद अब तीन और वरिष्ठ नेताओं ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

जगतपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष नीतू बालाजी, गीता कॉलोनी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेश धवन और ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश सहगल ने भी गुरचरन सिंह राजू के निष्कासन को “ग़ैर-संवैधानिक” करार देते हुए इस्तीफ़ा दिया है।

इन नेताओं का कहना है कि पार्टी में तानाशाहीपूर्ण माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है और वर्कर्स की बातों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है। तीनों नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान से अपील की है कि श्री राजू के निष्कासन को तुरंत वापस लिया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

नीतू बालाजी ने इस अवसर पर कहा, “जब संगठन में गुरचरन सिंह राजू जैसे कर्मठ और व्यवहारिक नेता की इज़्ज़त नहीं हो रही, तो हमारी क्या अहमियत रह जाएगी?”

दिनेश सहगल ने कहा, “राजू जी का निष्कासन अनुचित है। यह कांग्रेस पार्टी के नियमों और परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने 40 साल से अधिक समय तक पार्टी की सेवा की है और संगठन को मज़बूत किया है।”

प्रवेश धवन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “राजू जी ने तन, मन और धन से पार्टी की सेवा की है। संगठन को जोड़े रखा है। उनके साथ जो अन्याय हुआ है, वह असहनीय है और हम चुप नहीं बैठेंगे।”

इन इस्तीफ़ों ने न केवल पार्टी की अंदरूनी स्थिति को उजागर किया है, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि ज़मीनी कार्यकर्ताओं के बीच नेतृत्व को लेकर गंभीर मतभेद पनप रहे हैं। आने वाले दिनों में और इस्तीफों की आशंका जताई जा रही है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: इमाम ज़ैनुल आबिदीन की शहादत पर मंडवा सादात में निकला ताबूत, ‘लब्बैक या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा इलाका
Next: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 118वें स्थापना दिवस पर आदिवासी बालक छात्रावास को भेंट किया टेलीविज़न

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM 1

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

October 6, 2025
दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM 2

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

October 6, 2025
चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM 3

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

October 6, 2025
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.04.42 PM 4

अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन

October 6, 2025
डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना WhatsApp Image 2025-10-05 at 7.57.06 PM 5

डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना

October 6, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.20.47 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 10.49.44 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.04.42 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन

rashtratimesnewspaper October 6, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन
  • दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क
  • चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन
  • अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क विराट दिव्यांग शिविर का आयोजन
  • डांस फॉर अ कॉज़ – डांडिया धमाका नाइट में झलकी एकता, संस्कृति और सेवा की भावना

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.