Skip to content
March 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 22
  • स्वास्थ्य
  • गुरचरन सिंह राजू के समर्थन में इस्तीफों का दौर जारी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

गुरचरन सिंह राजू के समर्थन में इस्तीफों का दौर जारी

rashtratimesnewspaper July 22, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-22 at 9.23.02 AM

नई दिल्ली। कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद पार्टी में असंतोष की लहर तेज़ हो गई है। संगठन के भीतर इस कार्रवाई को लेकर लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष जुगल किशोर और ज़िला उपाध्यक्ष अश्वनी कपूर के इस्तीफ़े के बाद अब तीन और वरिष्ठ नेताओं ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

जगतपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष नीतू बालाजी, गीता कॉलोनी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेश धवन और ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश सहगल ने भी गुरचरन सिंह राजू के निष्कासन को “ग़ैर-संवैधानिक” करार देते हुए इस्तीफ़ा दिया है।

इन नेताओं का कहना है कि पार्टी में तानाशाहीपूर्ण माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है और वर्कर्स की बातों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है। तीनों नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान से अपील की है कि श्री राजू के निष्कासन को तुरंत वापस लिया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

नीतू बालाजी ने इस अवसर पर कहा, “जब संगठन में गुरचरन सिंह राजू जैसे कर्मठ और व्यवहारिक नेता की इज़्ज़त नहीं हो रही, तो हमारी क्या अहमियत रह जाएगी?”

दिनेश सहगल ने कहा, “राजू जी का निष्कासन अनुचित है। यह कांग्रेस पार्टी के नियमों और परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने 40 साल से अधिक समय तक पार्टी की सेवा की है और संगठन को मज़बूत किया है।”

प्रवेश धवन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “राजू जी ने तन, मन और धन से पार्टी की सेवा की है। संगठन को जोड़े रखा है। उनके साथ जो अन्याय हुआ है, वह असहनीय है और हम चुप नहीं बैठेंगे।”

इन इस्तीफ़ों ने न केवल पार्टी की अंदरूनी स्थिति को उजागर किया है, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि ज़मीनी कार्यकर्ताओं के बीच नेतृत्व को लेकर गंभीर मतभेद पनप रहे हैं। आने वाले दिनों में और इस्तीफों की आशंका जताई जा रही है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: इमाम ज़ैनुल आबिदीन की शहादत पर मंडवा सादात में निकला ताबूत, ‘लब्बैक या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा इलाका
Next: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 118वें स्थापना दिवस पर आदिवासी बालक छात्रावास को भेंट किया टेलीविज़न

संबंधित कहानियां

lpg
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर? lpg 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

March 23, 2026 0
भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

March 23, 2026 0
स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

March 23, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026 logo 4
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026

March 21, 2026 0
संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान WhatsApp Image 2026-03-18 at 11.49.58 PM 5
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

March 19, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

lpg
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-22 at 10.49.53 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 0
logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026

rashtratimesnewspaper March 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?
  • भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित
  • स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 12, नई दिल्ली, 22 से 28 मार्च 2026
  • संगीत जगत में गौरव का क्षण: रितेश–रजनीश मिश्रा को मिला 2024 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.