Skip to content
November 11, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 25
  • राजनीति
  • बीकानेर हाउस में रंग-बिरंगे तीजोत्सव का आगाज़
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बीकानेर हाउस में रंग-बिरंगे तीजोत्सव का आगाज़

rashtratimesnewspaper July 25, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-23 at 9.37.34 PM (1)

राजस्थान की संस्कृति से महकी दिल्ली, हस्तशिल्प व लोकनृत्य बने आकर्षण का केंद्र

राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति और परंपराओं की गूंज बुधवार को दिल्ली के बीकानेर हाउस में सुनाई दी, जब राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने विधिवत रूप से तीज उत्सव 2025 का शुभारंभ किया। यह सप्ताहभर चलने वाला उत्सव (23 से 30 जुलाई) राजधानीवासियों और प्रवासी राजस्थानियों को लोककला, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों का जीवंत अनुभव दे रहा है।


उत्सव में राजीविका और रूडा द्वारा लगाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल और फूड फेस्टिवल विशेष आकर्षण हैं। मुख्य सचिव श्री पंत ने कहा कि “राजस्थान की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘राजसखी ऐप/पोर्टल’ बनाया गया है, जिससे कारीगर अपने उत्पाद देश-विदेश तक पहुंचा सकें।”

इस अवसर पर प्रसिद्ध डिज़ाइनर रूमा देवी ने मुख्य सचिव को राखी बांधकर तीज और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं, जिससे उत्सव को एक पारिवारिक और सांस्कृतिक स्पर्श मिला। आवासीय आयुक्त जोगाराम और राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर श्रीमती नेहा गिरि ने बताया कि यह मेला महिला शिल्पकारों की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का उत्सव है, जो उन्हें नई पहचान और आजीविका का मंच देता है।

प्रतिदिन नए रंग:
11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
24 जुलाई: मेहंदी रैंप वॉक, नृत्य व गायन :28 जुलाई: रस्साकसी व लैमन स्पून रेस,29 जुलाई: खो-खो व टरबन टाई प्रतियोगिता
राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं में घूमर, भवई, चरी, फूलों की होली और मयूर नृत्य जैसे लोकप्रदर्शन दर्शकों को लोकजीवन से जोड़ रहे हैं। आगामी 27 व 28 जुलाई को भी ऐसी संध्याओं का आयोजन होगा।
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारी और विभिन्न राज्यों के आवासीय आयुक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने राजस्थान की सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना की।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: चंडीगढ़ मेरा अपना शहर है, चंडीगढ़ पुलिस मेरी पेरन्ट पुलिस: डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा
Next: महान स्वतंत्रता सेनानी एवं दिल्ली के प्रथम उप महापौर लाला राम चरण अग्रवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

संबंधित कहानियां

pexels-photo-32213424
1 min read
  • राष्ट्रीय

फर्जी मेडिकल कॉलेज से सावधान: NMC की छात्रों को मान्यता जांचने की सलाह

PULKIT CHATURVEDI November 10, 2026 0
pexels-photo-38762867
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली को मिली पहली यमुना क्रूज़ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी

PULKIT CHATURVEDI November 10, 2026 0
pexels-photo-14523799
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली रात कई इलाकों में PM2.5 WHO सीमा से 66 गुना

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

फर्जी मेडिकल कॉलेज से सावधान: NMC की छात्रों को मान्यता जांचने की सलाह pexels-photo-32213424 1
  • राष्ट्रीय

फर्जी मेडिकल कॉलेज से सावधान: NMC की छात्रों को मान्यता जांचने की सलाह

November 10, 2026 0
दिल्ली को मिली पहली यमुना क्रूज़ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी pexels-photo-38762867 2
  • राष्ट्रीय

दिल्ली को मिली पहली यमुना क्रूज़ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी

November 10, 2026 0
मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक pexels-photo-8818591 3
  • मनोरंजन

मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक

November 9, 2026 0
भाई दूज 2026: भारत में 11 नवंबर को, जानें तिलक मुहूर्त और विधि pexels-photo-40692849 4
  • मनोरंजन

भाई दूज 2026: भारत में 11 नवंबर को, जानें तिलक मुहूर्त और विधि

November 9, 2026 0
गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को अन्नकूट, जानें मुहूर्त और विधि pexels-photo-39080855 5
  • मनोरंजन

गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को अन्नकूट, जानें मुहूर्त और विधि

November 9, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-32213424
1 min read
  • राष्ट्रीय

फर्जी मेडिकल कॉलेज से सावधान: NMC की छात्रों को मान्यता जांचने की सलाह

PULKIT CHATURVEDI November 10, 2026 0
pexels-photo-38762867
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली को मिली पहली यमुना क्रूज़ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी

PULKIT CHATURVEDI November 10, 2026 0
pexels-photo-8818591
1 min read
  • मनोरंजन

मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0
pexels-photo-40692849
1 min read
  • मनोरंजन

भाई दूज 2026: भारत में 11 नवंबर को, जानें तिलक मुहूर्त और विधि

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • फर्जी मेडिकल कॉलेज से सावधान: NMC की छात्रों को मान्यता जांचने की सलाह
  • दिल्ली को मिली पहली यमुना क्रूज़ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगी
  • मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक
  • भाई दूज 2026: भारत में 11 नवंबर को, जानें तिलक मुहूर्त और विधि
  • गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को अन्नकूट, जानें मुहूर्त और विधि

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.