Skip to content
November 10, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • July
  • 31
  • राजनीति
  • असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट

rashtratimesnewspaper July 31, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-07-28 at 6.13.58 PM

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में शिष्टाचार भेंट की और असम द्वारा विभिन्न सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में हासिल की गई उल्लेखनीय प्रगति से अवगत कराया।

पूर्वाह्न में हुई इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने प्रधानमंत्री को राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के लगभग पूर्ण संतृप्ति स्तर तक पहुंचने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की जनता की ओर से 8 सितंबर को असम आगमन को लेकर उत्साह से अवगत कराया। यह ऐतिहासिक दौरा भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती वर्ष के उद्घाटन और देश के पहले बायो-एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन (जो कि नुमालीगढ़, जिला गोलाघाट में स्थित है) के साथ मेल खाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को पारंपरिक गामोछा और स्मृति चिह्न भेंट कर असम की सांस्कृतिक पहचान का सम्मान प्रकट किया।

बाद में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने लिखा: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्हें असम की सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय प्रगति और कल्याणकारी योजनाओं की संतृप्ति के बारे में अवगत कराया। असम की जनता की ओर से 8 सितंबर को उनके स्वागत की प्रतीक्षा व्यक्त की ~ यह दिन हमारे राज्य की विकास यात्रा में एक नया मील का पत्थर होगा।”

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने संसद भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री को राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति से अवगत कराया और राज्य के आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु मंत्रालय से सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।

इस अवसर पर विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मरघेरिटा, लोकसभा सांसद कामाख्या टासा, राज्यसभा सांसद रमेश्वर तेली एवं कनाड पुरकायस्थ भी उपस्थित रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित
Next: सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

संबंधित कहानियां

pexels-photo-14523799
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली रात कई इलाकों में PM2.5 WHO सीमा से 66 गुना

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0
pexels-photo-35133230
1 min read
  • राजनीति

अयोध्या दीपोत्सव में योगी का बयान, अखिलेश की यात्रा से पहले सियासत

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0
pexels-photo-14523799
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण: दिवाली की सुबह जहरीली धुंध, AQI 383 पर पहुंचा

PULKIT CHATURVEDI November 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक pexels-photo-8818591 1
  • मनोरंजन

मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक

November 9, 2026 0
भाई दूज 2026: भारत में 11 नवंबर को, जानें तिलक मुहूर्त और विधि pexels-photo-40692849 2
  • मनोरंजन

भाई दूज 2026: भारत में 11 नवंबर को, जानें तिलक मुहूर्त और विधि

November 9, 2026 0
गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को अन्नकूट, जानें मुहूर्त और विधि pexels-photo-39080855 3
  • मनोरंजन

गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को अन्नकूट, जानें मुहूर्त और विधि

November 9, 2026 0
मलप्पुरम में शिगेला के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी pexels-photo-6129240 4
  • स्वास्थ्य

मलप्पुरम में शिगेला के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

November 9, 2026 0
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एस्टन विला से 4-4 की बराबरी की pexels-photo-30651230 5
  • खेल

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एस्टन विला से 4-4 की बराबरी की

November 9, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-8818591
1 min read
  • मनोरंजन

मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0
pexels-photo-40692849
1 min read
  • मनोरंजन

भाई दूज 2026: भारत में 11 नवंबर को, जानें तिलक मुहूर्त और विधि

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0
pexels-photo-39080855
1 min read
  • मनोरंजन

गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को अन्नकूट, जानें मुहूर्त और विधि

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0
pexels-photo-6129240
1 min read
  • स्वास्थ्य

मलप्पुरम में शिगेला के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

PULKIT CHATURVEDI November 9, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी: ऐश्वर्या, करीना समेत सितारों की रौनक
  • भाई दूज 2026: भारत में 11 नवंबर को, जानें तिलक मुहूर्त और विधि
  • गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को अन्नकूट, जानें मुहूर्त और विधि
  • मलप्पुरम में शिगेला के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एस्टन विला से 4-4 की बराबरी की

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.