Skip to content
April 13, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • August
  • 13
  • स्वास्थ्य
  • गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान
  • स्वास्थ्य

गर्मी से निपटने के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल पूरी तरह तैयारठंडे पानी से लेकर शेड और कूलर तक, मरीजों की सुविधा का रखा जा रहा है पूरा ध्यान

rashtratimesnewspaper August 13, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-08-12 at 6.22.02 PM

दिल्ली नगर निगम के अधीन संचालित स्वामी दयानंद अस्पताल भीषण गर्मी और हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

अस्पताल परिसर में 24 घंटे ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी, ओपीडी, वेटिंग एरिया और सभी वार्डों में नए वाटर कूलर और आरओ सिस्टम लगाए गए हैं ताकि मरीजों को स्वच्छ और ठंडा पानी मिल सके। धूप से बचाव के लिए शेड, जबकि गर्मी से राहत के लिए पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरोत्तम दास स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर वार्ड में एसी की नियमित जांच की जा रही है ताकि कोई तकनीकी खामी मरीजों की परेशानी का कारण न बने। साथ ही, हीट वेव के दौरान ज़रूरी दवाइयों जैसे इंट्रावीनस फ्लूड, आइस पैक और ओआरएस की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

डॉ. दास ने बताया कि गर्मियों की तैयारियों को लेकर प्रशासन पिछले कई महीनों से सक्रिय है। इस बार पहले के मुकाबले वाटर कूलरों की संख्या में भी वृद्धि की गई है।

वहीं अस्पताल में इलाज के लिए आए एक मरीज ने बताया कि, “यहाँ पानी की व्यवस्था बहुत अच्छी है। हर वाटर कूलर के साथ आरओ भी लगा है जिससे स्वच्छ पानी मिल रहा है।” अस्पताल स्टाफ भी गर्मी से निपटने के इन इंतजामों से संतुष्ट दिखाई दे रहा है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स के 45वें स्थापना दिवस पर NDTV इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती का सम्मान
Next: चेहल्लुम और कर्बला की कुर्बानी — इमाम हुसैन अ.स. का पैग़ाम

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-03-18 at 10.33.38 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत उद्यान की विशेष सैर का आयोजन

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-03-17 at 10.37.53 PM
1 min read
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

NIIMS ग्रेटर नोएडा में ‘पेरिनेटल डायग्नोसिस और थेरेपी में हालिया प्रगति’ पर CME आयोजित

rashtratimesnewspaper March 19, 2026 0
yoges
1 min read
  • स्वास्थ्य

शारदाकेयर–हेल्थसिटी में दुर्लभ जबड़े की सर्जरी, केन्या की महिला को मिली नई मुस्कान

rashtratimesnewspaper March 18, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 15, नई दिल्ली, 12 से 18 अप्रैल 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 15, नई दिल्ली, 12 से 18 अप्रैल 2026

April 11, 2026 0
इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘इग्नाइटिंग अ बिलियन लैंप्स’ का लोकार्पण, चरित्र निर्माण आधारित शिक्षा पर जोर WhatsApp Image 2026-04-08 at 10.32.33 PM 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘इग्नाइटिंग अ बिलियन लैंप्स’ का लोकार्पण, चरित्र निर्माण आधारित शिक्षा पर जोर

April 9, 2026 0
दिल्ली विश्वविद्यालय के इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय और यूनेस्को ने मासिक धर्म स्वास्थ्य पर भारत का पहला सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया WhatsApp Image 2026-04-08 at 10.26.37 PM 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली विश्वविद्यालय के इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय और यूनेस्को ने मासिक धर्म स्वास्थ्य पर भारत का पहला सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया

April 9, 2026 0
चंद्रशेखर जन्मशती समारोह: विचारों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प WhatsApp Image 2026-04-09 at 5.07.51 AM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चंद्रशेखर जन्मशती समारोह: विचारों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प

April 9, 2026 0
बेमौसमी बारिश से किसानों की मेहनत का रंग हुआ फीका kisaan_1 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बेमौसमी बारिश से किसानों की मेहनत का रंग हुआ फीका

April 9, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 15, नई दिल्ली, 12 से 18 अप्रैल 2026

rashtratimesnewspaper April 11, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-08 at 10.32.33 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘इग्नाइटिंग अ बिलियन लैंप्स’ का लोकार्पण, चरित्र निर्माण आधारित शिक्षा पर जोर

rashtratimesnewspaper April 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-08 at 10.26.37 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली विश्वविद्यालय के इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय और यूनेस्को ने मासिक धर्म स्वास्थ्य पर भारत का पहला सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया

rashtratimesnewspaper April 9, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-09 at 5.07.51 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चंद्रशेखर जन्मशती समारोह: विचारों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प

rashtratimesnewspaper April 9, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 15, नई दिल्ली, 12 से 18 अप्रैल 2026
  • इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘इग्नाइटिंग अ बिलियन लैंप्स’ का लोकार्पण, चरित्र निर्माण आधारित शिक्षा पर जोर
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय और यूनेस्को ने मासिक धर्म स्वास्थ्य पर भारत का पहला सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया
  • चंद्रशेखर जन्मशती समारोह: विचारों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प
  • बेमौसमी बारिश से किसानों की मेहनत का रंग हुआ फीका

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.