Skip to content
October 23, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • October
  • 2
  • राजनीति
  • हरियाणा: बीजेपी की विवशता;हुड्डा के बचाव में उतरे खट्टर
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाणा: बीजेपी की विवशता;हुड्डा के बचाव में उतरे खट्टर

rashtratimesnewspaper October 2, 2025 1 min read
hooda

उमेश जोशी

राजनीति से संन्यास ले चुके हरियाणा के जाट नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाह दी है कि वह ‘टायर्ड’ हो चुके हैं और ‘रिटायर्ड’ भी; लिहाजा उन्हें अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, मेरी तरह।


इस बयान पर कांग्रेस का कोई नेता हुड्डा के बचाव के लिए आगे नहीं आया बल्कि कभी हुड्डा के खासमखास रहे कुलदीप शर्मा ने वहीं सलाह दे डाली जो चौधरी वीरेंद्र ने दी है। हाल में कुमारी सैलजा खेमे में शामिल हुए कुलदीप शर्मा ने हुड्डा को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है। जाहिर है, कुलदीप शर्मा अब वही भाषा बोलेंगे जो कुमारी सैलजा और उसका खेमा बोलता रहा हैं।

आश्चर्य की बात है कि हुड्डा के बचाव में बीजेपी के दिग्गज नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगे आए हैं। उन्होंने कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ना तो ‘टायर्ड’ है ना ही रिटायर्ड; उन्हें राजनीति में बने रहना चाहिए। इस बयान पर कई अहम् सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भुपेंद्र सिंह हुड्डा को राजनीति में बनाए रखने में मनोहर लाल खट्टर की दिलचस्पी क्यों है? कांग्रेस में कौन नेता राजनीति में सक्रिय रहे और कौन रिटायर होकर संन्यास ले, इस मुद्दे पर भाजपा नेता क्यों चिंता में डूबे हुए हैं? इस पर चिंतन मनन कांग्रेस आला कमान को करना चाहिए लेकिन उससे पहले बीजेपी के नेता बयानबाजी क्यों करने लगे हैं और हुड्डा को राजनीति से संन्यास ना लेने की सलाह क्यों दे रहे हैं?


हरियाणा की राजनीति का मर्म समझने वाले एक विश्लेषक में बताया कि बीजेपी को जाट और गैर जाट की राजनीति रास आ रही है। हरियाणा में 2014 से सत्ता पर काबिज बीजेपी को यह समझ आ गया है कि जाट वोटो का ध्रुवीकरण होगा तभी गैर जाट वोट बीजेपी को मिलेंगे। बीजेपी उत्तर प्रदेश में मुसलमानों का डर दिखाकर हिंदुओं के वोट लेती है, ठीक उसी तरह हरियाणा में जाटों का डर दिखाकर गैर-जाटों के वोट लेती है। यह नीति बीजेपी को हरियाणा में जाट और गैर-जाट की राजनीति को पोषित करने को विवश करती है।


बीजेपी यह भी चाहती है कि किसी एक पार्टी का जाट नेता राज्य में सक्रिय न रहे; कम से कम दो अलग-अलग पार्टियों के जाट नेता सक्रिय रहें ताकि जाट वोटों का ध्रुवीकरण होने के साथ उनका विभाजन भी हो। बीजेपी यह भी जानती है कि अगर जाट वोटो का ध्रुवीकरण होकर किसी एक पार्टी को चला गया तो वह पार्टी सत्ता पर काबिज हो सकती है इसलिए जाट वोटो का ध्रुवीकरण के साथ बंटवारा भी होना चाहिए। बीजेपी की इस नीति का समर्थन करती है 25 सितंबर को रोहतक में हुई इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली।


इस रैली में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला से लेकर छोटे-बड़े सभी नेताओं के निशाने पर थे। एक विपक्षी दल दूसरे विपक्ष दल की जी भर आलोचना करे और सरकार की किसी भी नीति पर एक शब्द ना बोले तो उसके मायने समझने में दिक्कत नहीं होती है। राजनीति की मामूली समझ रखने वाला व्यक्ति भी बीजेपी और इनेलो के नेताओं के आपसी रिश्ते समझ जाएगा। इनेलो के अभय चौटाला को मजबूत करने के पीछे बीजेपी की यही मंशा है जाट वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर न जाए उसका कुछ हिस्सा अभय चौटाला को भी मिले जाट वोटो का बँटवारा होगा तो ही बीजेपी सत्ता में बनी रह सकती है।


फिलहाल, हरियाणा में काँग्रेस बैकफुट पर है। अंदरूनी कलह काँग्रेस का भारी नुकसान कर रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की हार का मुख्य कारण भी अंदरूनी कलह ही मानी जा रही है। कई दशकों से काँग्रेस आपसी कलह से नहीं उबर पा रही है। आलाकमान भी कुछ नहीं कर पा रहा है।


कॉग्रेस आलाकमान 2024 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही प्रदेश में जाटों का भरोसा जीत कर काँग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने की रणनीति बना रहा था। इस प्रयास के तहत आलाकमान ने जाटों की नज़र में अब तक कमजोर दिख रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाने का 29 सितंबर 2025 को ऐलान कर दिया। इस फैसले की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा औपचारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष नहीं थे लेकिन हरियाणा विधानसभा में सरकार की ग़लत नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज उठाकर जनता के हितों के लिए लगातार काम कर रहे थे। इसके साथ ही राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इन दोनों फैसलों से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी, ऐसा कार्यकर्ताओं का विश्वास है।
कॉंग्रेस नेताओं का मानना है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला भले ही देर से किया गया है, लेकिन सही फैसला है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने दी पेसमेकर लगवाने की सलाह
Next: नवरात्रि के पावन अवसर पर मॉन्ट्रियल में भव्य भजन संध्या

संबंधित कहानियां

New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

rashtratimesnewspaper October 22, 2026 0
Oplus_16908288
1 min read
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

October 22, 2026 0
पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन Oplus_16908288 2
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

October 21, 2026 0
IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम pexels-photo-4883682 3
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

October 21, 2026 0
तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद pexels-photo-15174909-1 4
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

October 21, 2026 0
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग pexels-photo-29982340 5
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

October 21, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

rashtratimesnewspaper October 22, 2026 0
Oplus_16908288
1 min read
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-4883682
1 min read
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत
  • पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन
  • IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम
  • तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.