Skip to content
October 23, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • October
  • 2
  • राजनीति
  • नवरात्रि के पावन अवसर पर मॉन्ट्रियल में भव्य भजन संध्या
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नवरात्रि के पावन अवसर पर मॉन्ट्रियल में भव्य भजन संध्या

rashtratimesnewspaper October 2, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-10-02 at 8.00.19 AM

हिन्दू मिशन ऑफ कनाडा मंदिर में प्रवासी भारतीयों का अद्भुत संगम, भक्ति और संस्कृति का अनोखा उत्सव

मॉन्ट्रियल (कनाडा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर हिन्दू मिशन ऑफ कनाडा मंदिर में आयोजित भजन संध्या एक अद्वितीय भक्ति-उत्सव में परिवर्तित हो गई। प्रवासी भारतीय उद्योगपति स्वामी शंकर के सौजन्य से आयोजित इस संध्या में सैकड़ों श्रद्धालु प्रवासी भारतीय परिवारों ने भाग लिया और माँ दुर्गा की आराधना में डूबकर अध्यात्म तथा संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

कलाकारों के भजनों ने बाँधा समाँ :
संध्या का शुभारंभ माँ दुर्गा की वंदना से हुआ। प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों और भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियाँ दीं। “जय अम्बे गौरी” और “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” जैसे भजनों की गूँज से मंदिर प्रांगण भक्तिरस में सराबोर हो उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजनों में शामिल हुए और तालियों तथा नृत्य से पूरे वातावरण को भक्ति-मय बना दिया।

विशेष अतिथि – राष्ट्र टाइम्स के संपादक : इस अवसर पर भारत की राजधानी दिल्ली से कनाडा प्रवास पर आए राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी ने सपरिवार सहभागिता की। उन्होंने भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए और भावुक होकर कहा –“प्रवासी भारतीयों के बीच भक्ति और संस्कृति की यह परंपरा हमारी जड़ों को मजबूत करती है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़े रखने का कार्य करती है।”

उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता चतुर्वेदी तथा सुपुत्री सुश्री विभूति चतुर्वेदी ने भी सक्रिय भागीदारी की और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
स्मारिका भेंट एवं सम्मान : इस मौके पर राष्ट्र समाचार पत्र के 45 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित स्मारिका की प्रति कनाडा के प्रतिष्ठित उद्योगपति स्वामी शंकर तथा मंदिर के पुजारी विजय कुमार भारद्वाज को भेंट की गई।

मंदिर प्रबंध समिति एवं उपस्थित प्रवासी भारतीयों ने विजय शंकर चतुर्वेदी के 52 वर्षों के लंबे पत्रकारिता अनुभव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्हें राष्ट्र टाइम्स के निरंतर प्रकाशन तथा प्रवासी भारतीयों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करने के लिए विशेष रूप से बधाई दी गई।

पॉल अवस्थी का योगदान : मॉन्ट्रियल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर पॉल अवस्थी ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मंदिर के पुजारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय का परिचय कराया तथा भजन संध्या के अनमोल पलों को अपने कैमरे में संजोया।

मंदिर के ट्रस्टी जोगिंदर अवस्थी एवं श्रीमती कांता ने इस अवसर पर मंदिर के निर्माण और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिन्दू मिशन ऑफ कनाडा न केवल पूजा-अर्चना का स्थल है, बल्कि यह प्रवासी भारतीयों की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। रात्रि देर तक चले इस भजन संध्या कार्यक्रम ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और आनंद का संचार किया। नवरात्रि पर आयोजित यह संध्या प्रवासी भारतीयों के लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं रही, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और भारतीयता से जुड़ाव का जीवंत प्रतीक बन गई।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: हरियाणा: बीजेपी की विवशता;हुड्डा के बचाव में उतरे खट्टर
Next: पहले से ही 70,000 करोड़ रुपये के घाटे से जूझ रही उत्तराखंड सरकार ने प्रचार पर 1001 करोड़ रुपये खर्च कर दिए

संबंधित कहानियां

New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

rashtratimesnewspaper October 22, 2026 0
Oplus_16908288
1 min read
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

October 22, 2026 0
पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन Oplus_16908288 2
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

October 21, 2026 0
IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम pexels-photo-4883682 3
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

October 21, 2026 0
तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद pexels-photo-15174909-1 4
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

October 21, 2026 0
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग pexels-photo-29982340 5
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

October 21, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

New Delhi: CJP Leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka After Release
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

rashtratimesnewspaper October 22, 2026 0
Oplus_16908288
1 min read
  • राजनीति

पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-4883682
1 min read
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • ‘लिखित माफीनामा और शपथ पत्र’, सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत
  • पद्मश्री स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रभाकर की स्मृति में 25 अक्टूबर को रामलीला का आयोजन
  • IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम
  • तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.